{"_id":"678dfe00887941ae8b0c3d8f","slug":"yami-gautam-dhoom-dhaam-will-be-released-on-valentine-day-14-february-watch-the-film-on-this-ott-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhoom Dhaam Teaser: यामी-प्रतीक की 'धूम धाम' का टीजर आउट, वैलेंटाइन डे पर इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhoom Dhaam Teaser: यामी-प्रतीक की 'धूम धाम' का टीजर आउट, वैलेंटाइन डे पर इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:10 PM IST
सार
यामी गौतम की फिल्म धूम धाम फरवरी में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म धूम धाम का टीजर भी रिलीज हुआ है। आइए आपको बताते हैं कहां और कब देख सकते हैं यामी और प्रतीक गांधी की फिल्म।
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम-प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार, हंसी और शादी की रस्मों से सजी फिल्म धूम धाम ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में यामी गौतम प्रतीक गांधी के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है।
2 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी है फिल्म की कहानी
यामी गौतम और प्रतीक गांधी की जोड़ी को फिल्म में देखा जाने वाला है। ये कहानी है कोयल और वीर की। वीर एक मम्मा बॉय है जो कि एक एनिमल डॉक्टर भी है। वहीं, यामी गौतम के किरदार कोयल चुलबुली सी लड़की है। फिल्म का टीजर आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। इसमें कोयल और वीर की लव स्टोरी में ड्रामा और कॉमेडी की मिली जुली झलक दिखाई दे रही है।
3 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य धर ने कही ये बात
फिल्म को लेकर आदित्य धर ने कहा कि वह कुछ अलग और मनोरंजक बनाना चाहते थे। जहां हंसी, एक्शन और रोमांस शामिल हो। फिल्म में फैंस को यामी और प्रतीक की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म 'धूम धाम' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ओरिजन फिल्म की निर्देशक रुचिका कपूर शेख ने कहा, धूम धाम एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो शादी के दिन कुछ अलग सी ही चीजें लेकर आता है। इस फिल्म के जरिए हम अपने दर्शकों का मनोरंजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
डॉगी को पसंद आना चाहिए लड़का
नेटफ्लिक्स ने यह पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'हमें रिश्ते के लिए डीएम न करें, क्योंकि हमारी शादी 'धूम धाम' से होने वाली है। पोस्टर में यामी गौतम की तस्वीर है, जिसमें वे पारंपरिक लुक में सिर पर चुनरिया ओढ़े नजर आ रही हैं। इसमें लिखा है, 'वर की तलाश! कोयल चड्ढा (मुंबई)। शादी की उम्र। संस्कारी, आध्यात्मिक और घरेलू युवती। एक सुशाली घर के वर की तलाश है। अगर मेरा डॉगी आपको पसंद करता है तो रिश्ता पक्का समझो'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।