फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यामी गौतम पर लगा असम की संस्कृति 'गमोसा' के अपमान का आरोप, अब सफाई देते हुए किया ट्वीट

Mon, 02 Mar 2020 04:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 02 Mar 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam has disrespected Assamese pride Gamosa at Guwahati airport
यामी गौतम - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने उनपर असम की संस्कृति गमोसा (Gamosa) के अपमान का आरोप लगाया है। गुवाहाटी एयरपोर्ट यामी ने जाने अनजाने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उन्हें ट्वीट करते हुए सफाई भी देनी पड़ी।

Yami Gautam has disrespected Assamese pride Gamosa at Guwahati airport
Yami Gautam - फोटो : social media

दरअसल गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एक फैन ने यामी को गमोसा (लाल और ऊजले रंग का गमछा/) भेंट करने की कोशिश की। लेकिन यामी ने उसे झटक कर खुद से अलग कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद यूजर्स ने यामी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।


 

Yami Gautam has disrespected Assamese pride Gamosa at Guwahati airport
yami gautam - फोटो : अमर उजाला

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ''हमने आपसे ये उम्मीद नहीं की थी आप अपने फैन की भावना का सम्मान करते हुए उसे अपने पास रख सकती थीं।' हालांकि इस पूरे मामले में अब यामी का बयान सामने आया है। यामी ने ट्विटर पर लिखा- ''मेरा रिएक्शन सिर्फ सेल्फ डिफेंस था। एक महिला होने के नाते मैं तब बहुत असहज हो जाती हूं, जब कोई मेरे बहुत करीब आ जाता है।''

   

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam has disrespected Assamese pride Gamosa at Guwahati airport
yami gautam

यामी गौतम ने लिखा- ''मुझे या किसी भी लड़की को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती, लेकिन यदि कोई बर्ताव या व्यवहार बुरा लग रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना या उसे रोकना भी बेहद जरूरी है।''

विज्ञापन
Yami Gautam has disrespected Assamese pride Gamosa at Guwahati airport
यामी गौतम - फोटो : amar ujala

एक और ट्वीट में यामी ने बताया कि उन्हें असम की संस्कृति से बेहद प्यार है। वह तीन बार असम गई हैं। इतना ही नहीं यामी ने 'ग्रेट गुवाहाटी मैराथन 2020' के फ्लैग ऑफ के दौरान गमोसा भी स्वीकार किया और अपने फैंस का आभार जताया। यामी आखिरी बार 'बाला' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed