फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chor NIkal Ke Bhaga: ओटीटी पर 'चोर निकल के भागा' ने दिखाया कमाल, ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' को भी पछाड़ा

Thu, 06 Apr 2023 07:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Apr 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam Sunny Kaushal Chor Nikal Ke Bhaga Become most Viewed Indian film on Netflix beat RRR in Viewership
चोर निकल के भागा - फोटो : सोशल मीडिया

सनी कौशल और यामी गौतम स्टारर चोर निकल के भागा ओटीटी पर इन दिनो धमाल मचा रही है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि इसने कई दिग्गज मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। दिनेश विजान प्रोडक्शन हाउस में बनी चोर निकल के भागा नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर कमाल दिखा रही है। यह 61 देशों में टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। 


Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी के लिए बदला था धर्म? जानें 'फैजा' नाम के पीछे का पूरा सच

Yami Gautam Sunny Kaushal Chor Nikal Ke Bhaga Become most Viewed Indian film on Netflix beat RRR in Viewership
चोर निकल के भागा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच फिल्म ने नया कारनामा दिखाते हुए अब ऑस्कर विजेता आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है। दो सप्ताह के भीतर नेटफ्लिक्स पर यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसकी वैश्विक व्यूअरशिप 29 मिलियन घंटे हैं। साथ ही, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर यह वर्ल्डवाइड दूसरे नंबर पर आ गई है। 
Farhan Akhtar: 'यहां केवल कीर्तन की अनुमति हैं', आंधी से गिरा फरहान के कॉन्सर्ट का सेट, लोगों ने लिए मजे

Yami Gautam Sunny Kaushal Chor Nikal Ke Bhaga Become most Viewed Indian film on Netflix beat RRR in Viewership
चोर निकल के भागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

व्यूअरशिप के मामले में टॉप तीन की बात करें तो पहले नंबर पर चोर निकल के भागा काबिज हो गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर आरआरआर 25.5 मिलियन और तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी 22.1 मिलियन व्यूअरशिप घंटों के साथ है।
Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Sunny Kaushal Chor Nikal Ke Bhaga Become most Viewed Indian film on Netflix beat RRR in Viewership
चोर निकल के भागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि हाल ही में फिल्म को लोगों से मिल रहे रिस्पॉन्स पर इसके निर्देशक अजय सिंह ने खुशी जताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ''मैं दर्शकों की इस प्रतिक्रिया से बहुत रोमांचित हूं। अपनी तरह की इस अनूठी हाइस्ट-हाईजैक थ्रिलर को बनाना उस समय एक जुआ जैसा लगा था, लेकिन दर्शक अब आकर्षक कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म इस तरह की अनूठे कंटेंट का समर्थन करते हैं, यह मेरे जैसे निर्देशकों को प्रयोग और रचनात्मकता की आजादी देता है। यामी गौतम और सनी कौशल दोनों ने दमदार कलाकारों के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म विश्व स्तर पर यह अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी।''
Adipurush: 'ये तो मुगल लग रहे हैं...', 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान

विज्ञापन
Yami Gautam Sunny Kaushal Chor Nikal Ke Bhaga Become most Viewed Indian film on Netflix beat RRR in Viewership
चोर निकल के भागा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म की कहानी नेहा नाम की एक फ्लाइट अटेंडेंट और उसके बॉयफ्रेंड के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में वह अपने बॉयफ्रेंड करोड़ों रुपये का कर्ज चुकाने के लिए उसके साथ मिलकर जमीन से कई हजार फीट ऊपर उड़ रहे एक प्लेन में हीरों की चोरी को अंजाम देने की प्लानिंग करती है। इस फिल्म में दोनों ही कलाकारों के अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की है।
Kareena Kapoor: चैट शो में परिवार वालों को बुलाने पर करीना से फैंस ने पूछे सवाल, खराब हिंदी सुधारने की दी सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed