फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: यामी ने पूरी की अपने करियर की सबसे अहम फिल्म की शूटिंग, बोलीं- एलान जल्द होगा

Fri, 17 Nov 2023 03:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Nov 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam wraps one of the most important films of Her career actress shares post and says announcement soon
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री यामी गौतम इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' में वकील के किरदार में नजर आईं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के बीच यामी की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हुई। यामी अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। हालांकि, इसे लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यामी का कहना है कि वह जल्द ही नई फिल्म का एलान करेंगी। फिलहाल उन्होंने बस इतना ही बताया है कि यह उनके करियर की काफी अहम फिल्म है।

Yami Gautam wraps one of the most important films of Her career actress shares post and says announcement soon
यामी गौतम - फोटो : insta

यामी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की है। साथ ही बताया कि इसका आधिकारिक एलान वह जल्द ही करेंगी। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ नोट साझा कर फिल्म के निर्देशक, निर्माता और क्रू के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने कश्मीर के स्थानीय निवासियों को भी शुक्रिया कहा है।
Abhishek Bachchan: 'शराबी का रोल किया, लेकिन मैंने शराब की एक बूंद नहीं छुई', 'घूमर' के किरदार पर बोले अभिषेक

Yami Gautam wraps one of the most important films of Her career actress shares post and says announcement soon
यामी गौतम ने माता खीर भवानी के दर्शन किए - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर और वीडियो साझा की है, जिसमें वह माता खीर भवानी की पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैंने अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है! पूरी डायरेक्शन, प्रोडक्शन टीम और क्रू सदस्यों का बेहद आभार। साथ ही कश्मीर में स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों और अधिकारियों के भी हम शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने पूरे शेड्यूर के दौरान हमें सपोर्ट किया और हमारी देखभाल की'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam wraps one of the most important films of Her career actress shares post and says announcement soon
यामी गौतम - फोटो : social media

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'हमें घर जैसा अनुभव देने के लिए श्रीनगर के द ललित पैलेस के स्टाफ का बेहद शुक्रिया। इस दौरान माता खीर भवानी के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमें उम्मीद है कि अपनी इस आगामी फिल्म के जरिए हम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर पाएंगे। इसका एलान जल्द किया जाएगा।'
Farah Khan: 'डंकी' जैसी कहानी रिजेक्ट कर चुके हैं शाहरुख खान, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Yami Gautam wraps one of the most important films of Her career actress shares post and says announcement soon
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम की यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर हो सकती है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग दिल्ली और कश्मीर में हुई है। फिलहाल तो इस फिल्म की सटीक जानकारी के लिए यामी के अगले पोस्ट का इंतजार है। यामी के इस पोस्ट पर यूजर्स की उत्सुकता देखते बन रही है। साथ ही फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
Joram Teaser: इस दिन रिलीज होगा 'जोरम' का टीजर, मनोज बाजपेयी ने साझा की जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed