फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनियाभर में धमाल के लिए तैयार 'साहो', YRF को मिला फिल्म इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा

Thu, 27 Jun 2019 01:01 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 27 Jun 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Yash Raj Films involves in theatrical distribution of the Prabhas-Shraddha Kapoor film Saaho
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली, 2.0 और केजीएफ जैसी फिल्मों के बाद दक्षिण भरतीय फिल्मों के प्रति लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नही है। सिर्फ देश में ही नही, अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी दक्षिण भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। दर्शकों की इसी दीवानगी का फायदा उठाने के लिए देश के बड़े बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों में बड़े बजट की दक्षिण भारतीय फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने को लेकर होड़ मची रहती है। प्रभास की बाहुबली 2, अक्षय कुमार और सुपरस्टार रजनीकांत की 2.0 के बाद प्रभास की ही एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘साहो’ के अंर्तराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने की होड़ में दुबई की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘फार्स फिल्म’ और ‘यशराज फिल्म्स’ को सफलता हाथ लगी है। 

Yash Raj Films involves in theatrical distribution of the Prabhas-Shraddha Kapoor film Saaho
screengrab from saaho video

मध्य पूर्व एशिया की सबसे बड़ी डिस्ट्रब्यूशन कंपनी फार्स फिल्म यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर साहो के अंर्तराष्ट्रीय डिस्ट्रब्यूशन का जिम्मा उठाएगी। फार्स फिल्म 1964 के बाद से दुनिया के मध्य पूर्व हिस्से में हॉलीवुड, बॉलीवुड, अरबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अग्रणी डिस्ट्रीब्यूटरों में शामिल रही है। यशराज फिल्म और फार्स फिल्म मिलकर पूरी दुनिया के थिएटरों में साहो को पहुचाएंगे जबकि मध्य पूर्व हिस्से इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अकेले फार्स फिल्म के कंधो पर होगी। 

Yash Raj Films involves in theatrical distribution of the Prabhas-Shraddha Kapoor film Saaho
साहो - फोटो : SELF

भारत, 2.0 और केजीएफ जैसी बड़ी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर रही ‘एए फिल्म्स’ साहो का राष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन करेगी। इसमें कोई दो राय नही कि बाहुबली और बाहुबली 2 की अपार सफलता के बाद प्रभास के प्रशंसकों की संख्या में सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नही बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी भारी इजाफा हुआ है। 300 करोड़ के लागत में बनी फिल्म साहो बाहुबली 2 के बाद प्रभास की पहली फिल्म है। बाहुबली और बाहुबली 2 की ही तरह दर्शक प्रभास से इस फिल्म में भी कुछ खास कमाल की उम्मीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Raj Films involves in theatrical distribution of the Prabhas-Shraddha Kapoor film Saaho
Film Saaho
यह पहली बार नही हो रहा है कि किसी दक्षिण भारतीय फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन हिंदी सिनेमा का कोई बड़ा डिस्ट्रब्यटर कर रहा हो, इससे पहले बाहुबली 2 और रजनीकांत और अक्षय कमार स्टारर फिल्म  2.0 का डिस्ट्रीब्यूशन करण जौहर की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ ने किया था। 
विज्ञापन
Yash Raj Films involves in theatrical distribution of the Prabhas-Shraddha Kapoor film Saaho
prabhas gym

फिल्म साहो के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर ‘फार्स फिल्म’ के फाउंडर अहमद गोलचिन कहते हैं, “साहो इस साल की बड़े बजट में बनी एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। बाहुबली के बाद प्रभास के प्रशंसक अंर्तराष्ट्रीय स्टंट कोरियोग्राफर केनी बेट्स के निर्देशन में प्रभास से एक और धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। हमने इस फिल्म को पूरी दुनिया के थिएटरों तक पहुंचाने के लिए यशराज फिल्म्स से समझौता किया है, जिसने इससे पहले कई बड़े बजट की फिल्मों का सफलतापूर्वक डिस्ट्रीब्यूशन किया है। हमें इस फिल्म को लेकर भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed