सब्सक्राइब करें

Good News: फिल्म कामगारों को मिलेगा दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा, यहां जानिए कैसे करें आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 11 Sep 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Yash Raj Films launches saathi card to financialy support Industry workers know how to apply
यश चोपड़ा फाउंडेशन, यश राज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पाने वाले लोगों की मदद करने के लिए फिल्म निर्माण की अग्रणी कंपनी यश राज फिल्म्स ने एक नई शुरूआत की है। यूनिवर्सल बेसिक सपोर्ट की तर्ज पर कंपनी ने यश चोपड़ा फाउंडेशन के तहत 'साथी कार्ड' लॉन्च किया है। इस कार्ड के लिए आवेदन करने वाले इंडस्ट्री में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए फाउंडेशन स्वास्थ्य बीमा, स्कूल फीस सहायता, राशन आपूर्ति और वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। यश राज फिल्म्स से मिली जानकारी के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जो मुंबई में हिंदी फिल्म फेडरेशन का रजिस्टर्ड मेंबर है और जिसकी उम्र 35 साल या उससे ज्यादा है और सीधे तौर पर परिवार का कम-से-कम एक सदस्य उस पर आश्रित है, वह 'साथी कार्ड' के लिए आवेदन कर सकता है। कार्डधारक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Trending Videos
Yash Raj Films launches saathi card to financialy support Industry workers know how to apply
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत यश चोपड़ा फाउंडेशन दो लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस, मुफ्त में सालाना हेल्थ चेक-अप के साथ-साथ दवाइयों और इलाज के बिलों पर मिलने वाली छूट भी मुहैया कराएगा। रजिस्टर्ड मेंबर अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद के लिए भी इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यश चोपड़ा फाउंडेशन के जरिए यश राज फिल्म्स स्कूल फीस, स्टेशनरी और बच्चों के यूनिफार्म के लिए भी अलाउन्स प्रदान कर रहा है। वे राशन के सामानों की खरीद के लिए भी इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Raj Films launches saathi card to financialy support Industry workers know how to apply
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि पिछले साल से ही जानलेवा कोरोनावायरस महामारी के चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री संकट के दौर से गुजर रही है, और दैनिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर इसका काफी बुरा असर हुआ है। देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने इस इंडस्ट्री में महामारी से प्रभावित दैनिक वेतन पाने वाले हजारों लोगों को न्यूनतम बुनियादी सहायता उपलब्ध कराने के लिए 'यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव' की शुरुआत की थी तथा इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सीधे उनके खाते में 5000 रुपये का भुगतान करना शुरू किया था।

Yash Raj Films launches saathi card to financialy support Industry workers know how to apply
यशराज फिल्म्स वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में यश राज फिल्म्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय विधानी कहते हैं, "साथी कार्ड उन सभी लोगों को एक दोस्त और एक सपोर्ट सिस्टम की तरह मदद करने का हमारा तरीका है, जो हमारी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सहारा हैं। आने वाले समय में, हम अपनी कम्युनिटी के उन सभी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मदद की इस मुहिम को और आगे बढ़ाएंगे।”

विज्ञापन
Yash Raj Films launches saathi card to financialy support Industry workers know how to apply
आदित्य चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने इसके अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों लोगों के वैक्सीनेशन के लिए भी एक योजना शुरू की जिससे मुंबई में शूटिंग को दोबारा चालू करने में मदद मिली। पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान आदित्य चोपड़ा ने फ़िल्म इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पाने वाले हजारों लोगों के बैंक खातों में पैसे भेजकर सीधे तौर पर उनकी मदद की थी। यह साथी कार्ड पाने के लिए फिल्म जगत में काम करने वाले कर्मचारी सीधे यश चोपड़ा फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed