दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। खबरें हैं कि दोनों ने हाल ही में मैरिज काउंसर से भी मुलाकात की है।
मैरिड लाइफ: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में खटपट, मैरिज काउंसलर से मुलाकात की खबरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल इंडस्ट्री में ये खबरें जोरों पर है कि सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मैरिज काउंसलर से भी मुलाकात की है। सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कैसे उड़ी तलाक की खबर?
शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया है तभी से ही लगातार सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
बता दें नागा से शादी से पहले सामंथा चैतन्य नहीं बल्कि 'रंग दे बसंती' एक्टर सिद्धार्थ से प्यार करती थीं। अभिनेत्री उनसे शादी तक करने को तैयार थीं, लेकिन उनका अचानक ब्रेकअप हो गया। सामंथा सिद्धार्थ को लेकर काफी गंभीर थीं। लेकिन उनसे ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही सामंथा ने चैतन्य से शादी कर ली। ये शादी काफी धूमधाम से हुई थी।
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सामंथा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं नागा चैतन्य का पूरा नाम नागा चैतन्य अक्किनेनी है। वे तेलुगु सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है।