सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन सितारों ने खाई थी KISS न करने की कसम, मोटी फीस और स्क्रिप्ट डिमांड की वजह से तोड़नी पड़ी 'नो किसिंग पॉलिसी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 11 Sep 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor to shahrukh khan these stars broke their no on screen kissing policy clause due to script demand
अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में आज के समय में बोल्ड सींस बहुत आम बात हैं। आज कल रोमांस को पर्दे पर दर्शाने की परिभाषा को मेकर्स ने पूरी तरह से चेंज कर दिया है। बदलते समय के साथ फिल्म जगत ने भी बदलाव को स्वीकार किया शायद यही वजह है कि आज के समय में मेकर्स के साथ-साथ अब दर्शक भी बड़े पर्दे पर किसिंग सीन देखने में असहज महसूस नहीं करते। किसिंग सीन फिल्मों में बेहद आम हो चुके हैं। सिर्फ आज की नयी पीढ़ी ही नहीं बॉलीवुड में कई ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जो ऑन-स्क्रीन लिप लॉक करते या किस करते हुए नजार आए।



स्क्रिप्ट की डिमांड पर तोड़नी पड़ी नो किसिंग पॉलिसी

हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने शुरुआत में नो किसिंग पॉलिसी को अपनाया और किसी भी फिल्म को करने से पहले उन्होंने ये साफ कर दिया कि वो ऑन-स्क्रीन किस नहीं करेंगे। लेकिन स्क्रिप्ट और फिल्म की डिमांड की वजह से उन्हें खुद ही इस पॉलिसी को ब्रेक करना पड़ा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नो ऑन स्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपनाई लेकिन बाद में खुद ही उन्होंने उस पॉलिसी को ब्रेक कर दिया।

Trending Videos
kareena kapoor to shahrukh khan these stars broke their no on screen kissing policy clause due to script demand
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की बहु और बॉलीवुड की सबसे चहेती सितारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्होंने ऑन-स्क्रीन अपने किसी भी को स्टार्स के साथ लिप लॉक करने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन जब साल 2006 में फिल्म धूम 2 आई तो उस समय कहानी की डिमांड को समझते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऋतिक रोशन को लिप-लॉक किया। इसके अलावा करीना ने रणबीर के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी किस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor to shahrukh khan these stars broke their no on screen kissing policy clause due to script demand
अजय देवगन - फोटो : Instagram

अजय देवगन

एक्शन हो या कॉमेडी अजय देवगन ने हर किरदार को बड़ी ही बखूबी के साथ पर्दे पर जिया। अपने 25 साल के करियर में अजय ने कभी किसी अभिनेत्री के साथ लिप-लॉक नहीं किया था। लेकिन उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शिवाय’ में उन्होंने अपनी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ते हुए अपनी को-स्टार एरिका को किया। इस बारे में बात करते हुए अजय ने ये भी कहा था, कि उन्होंने लिखित तौर पर कभी भी नो ऑन-स्क्रीन किसिंग क्लॉज नहीं रखा। उन्हें शिवाय में फिल्म की डिमांड को देखते हुए एरिका को किस करना पड़ा।

kareena kapoor to shahrukh khan these stars broke their no on screen kissing policy clause due to script demand
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने शादी से पहले तो अपने कई ऑन-स्क्रीन को स्टार्स को किस किया। लेकिन अपनी शादी के बाद उन्होंने अपने क्लॉज में नो किसिंग पॉलिसी एड कर दी। लेकिन साल 2016 में आई करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘की एंड का’ में स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए उन्हें अर्जुन कपूर को ऑन-स्क्रीन किस करना पड़ा। फिल्म के लिए करीना ने अपनी नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी क्लॉज को तोड़ दिया।

विज्ञापन
kareena kapoor to shahrukh khan these stars broke their no on screen kissing policy clause due to script demand
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

सैफ अली खान

करीना कपूर खान के साथ-साथ उनके पति सैफ अली खान ने भी शादी के बाद नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी को अपनाया। लेकिन उन्हें भी फिल्म की डिमांड को देखते हुए खुद ही ये क्लॉज तोड़ना पड़ा। दरअसल जब उनकी फिल्म रंगून आई थी तो उस दौरान स्क्रिप्ट की डिमांड के आधार पर उन्हें कंगना रणौत को ऑन-स्क्रीन किस करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed