फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YRF Talent: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड ने छोड़ा यशराज फिल्म्स का हाथ, जानिए कैसे बिगड़े दोनों के रिश्ते

Fri, 04 Nov 2022 08:12 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 04 Nov 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Yash Raj Films Ranveer singh left agency before the release of shah rukh khan deepika padukone john pathaan
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी यशराज फिल्म्स टैलेंट को बड़ा झटका लगा है। लगातार फ्लॉप फिल्में देती रहीं परिणीति चोपड़ा को अपनी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली इस टैलेंट एजेंसी का साथ अब उस सितारे ने छोड़ दिया है जिसकी पहली फिल्म बनाने को लेकर कभी यशराज फिल्म्स को तमाम तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। इस सितारे का नाम है रणवीर सिंह और माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और उसके पहले फिल्म ‘83’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना ही इस बड़े फैसले की वजह है। दोनों पक्षों की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं जारी किया गया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकार रहे हैं और उनके पास सबसे ज्यादा विज्ञापन हैं। 

Yash Raj Films Ranveer singh left agency before the release of shah rukh khan deepika padukone john pathaan
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

37 साल के हो चुके रणवीर सिंह को 12 साल पहले यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से लॉन्च किया था। तब मुंबई में ये चर्चाएं खूब रही थीं कि एक नामी बिल्डर ने अपने बेटे को हीरो बनाने के लिए उसकी डेब्यू फिल्म पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘बॉम्बे टाकीज’ और ‘लुटेरा’ के रूप में फ्लॉप की हैट्रिक लगाने वाले रणवीर सिंह की किस्मत जागी निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ से। इसी फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात हुई।

Phone Bhoot Twitter Review: हंस-हंसकर लोट-पोट हुए दर्शक, ईशान-सिद्धांत को बताया धांसू, कटरीना की भी हुई तारीफ

Yash Raj Films Ranveer singh left agency before the release of shah rukh khan deepika padukone john pathaan
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में किसी कलाकार को हीरो या हीरोइन के तौर पर लॉन्च करने वाली कंपनियां अमूमन उनके साथ एक करार करती हैं जिसके तहत वह कलाकार एक तय अवधि तक किसी दूसरी कंपनी की फिल्म में काम नहीं कर सकता है। इसके लिए उसे अपनी पहली फिल्म बनाने वाली कंपनी से इजाजत लेनी होती है और ये कंपनी उसकी हर फिल्म से मिलने वाली फीस का एक निश्चित हिस्सा अपने पास रखती है। ये कंपनी ही कलाकार की नई फिल्मों के बारे में फैसला लेने में कलाकार की मदद भी करती है। रणवीर का नाम अरसे से संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए चर्चा में है, यशराज फिल्म्स से अलग होने के पीछे से ये फिल्म भी एक वजह बताई जा रही है।

Deepika-Ranveer: स्टोर लॉन्च पर पहुंचे रणवीर की इस हरकत पर दीपिका ने लुटाया प्यार, बोलीं- कोई ऐसा ढूंढो..

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Raj Films Ranveer singh left agency before the release of shah rukh khan deepika padukone john pathaan
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरी बड़ी वजह जो मुंबई में चर्चा में है, वह है अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2 देव’। इस फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को करना है। फिल्म के निर्माता करण जौहर के साथ रणवीर पहले से एक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कर रहे हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2 देव’ में लीड रोल के लिए कन्नड़ अभिनेता यश का नाम उछाले जाने के पीछे का सच सामने आने के बाद से रणवीर सिंह भी काफी अपसेट रहे हैं। रणवीर सिंह की नाराजगी इस बात को लेकर भी रही है कि उनकी और उनकी पत्नी दीपिका की ब्रांड वैल्यू को कमजोर करने के लिए भी एक साजिश चलती रही है और अब जाकर धीरे धीरे उन्हें इसकी वजह भी समझ आ रही है।

Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

विज्ञापन
Yash Raj Films Ranveer singh left agency before the release of shah rukh khan deepika padukone john pathaan
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 

यशराज फिल्म्स के प्रबंधन में रणवीर के इस कदम को लेकर खासी हलचल है। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रणवीर सिंह और यशराज फिल्म्स के रास्ते अब अलग अलग हो चुके हैं। रणवीर सिंह का नाम हाल के दिनों में हॉलीवुड की फिल्म कंपनी सोनी पिक्चर्स की सुपरहीरो फिल्म ‘शक्तिमान’ के लिए भी सामने आया था लेकिन अब ये फिल्म यशराज फिल्म्स के ही एक दूसरे कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के पास चली जाने की खबरें हैं।

Moose Wala Case: मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने NIA पर उठाए सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed