फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा

Sun, 06 Nov 2022 10:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 06 Nov 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
yash revealed kgf chapter 3 wont come soon actor said i want to do anything else
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कन्नड़ सिनेमा में बनी 'केजीएफ' के दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ, जो खूब पसंद किया गया। लेकिन 2022 में रिलीज हुए दूसरे पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1250 करोड़ की धांसू कमाई की थी और अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब तक 'केजीएफ 3' को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब फिल्म के अभिनेता और रॉकी भाई के नाम से मशहूर हुए यश ने बताया है कि 'केजीएफ' का तीसरा पार्ट कब आएगा? 

yash revealed kgf chapter 3 wont come soon actor said i want to do anything else
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, यश ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेता ने साल 2022 के अपने प्लान के बारे में खुलकर बात की। साथ ही यश ने बताया कि उनकी 'केजीएफ चैप्टर 3' कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने बताया कि 'केजीएफ 3' को लेकर अब तक कई बातें सामने आई हैं। लेकिन किसी भी तरह की खबरों पर विश्वास मत करो। जब भी फिल्म की कोई जानकारी होगी, तब उसे ऑफिशयली एलान किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:- Yash: 'साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे नॉर्थ के दर्शक', 'केजीएफ' के रॉकी भाई ने निकाली वर्षों पुरानी भड़ास

yash revealed kgf chapter 3 wont come soon actor said i want to do anything else
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यश से सवाल किया गया कि केजीएफ 3 भी आएगी ना? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, 'अभी कुछ वक्त तक तो नहीं। हमने इस बारे में सोचा है। हमारे पास प्लान भी है। लेकिन मैं कुछ और करना चाहता हूं। मैं पिछले छह से सात वर्षों से यही कर रहा हूं। हम कुछ समय लेंगे और देखेंगे क्या होता है फिर उसपर बाद में काम करेंगे। अभी बहुत जल्द कुछ नहीं आने वाला है।'

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed: थप्पड़ की धमकी पर उर्फी ने महिला को लताड़ा, बोलीं- आंटी बुलाओ पुलिस, पर पार्टी तो यूं ही चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
yash revealed kgf chapter 3 wont come soon actor said i want to do anything else
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील का भी एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि केजीएफ 3 के बनने  के संभावना पूरी है। यह जरूरत के हिसाब से भी होगा। फिल्म के दोनों पार्ट और इनके किरदारों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसी वजह से हम इसे आगे लेकर जाएंगे। लेकिन अभी यह कब होगा? यह नहीं पता। लेकिन यह तो साफ है कि इसे आगे बढ़ाएंगे जरूर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed