फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 3: कब रिलीज होगी फिल्म, कैसी होगी इसकी नई स्टार कास्ट? जानिए केजीएफ: चैप्टर 3 से जुड़ा हर एक अपडेट

Wed, 25 May 2022 11:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 25 May 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Yash starrer Kgf chapter 3 release date and cast know all details about the film
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : अमर उजाला

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ' के दो पार्ट अब तक रिलीज हो गए हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। साल 2018 में फिल्म का पहला पार्ट आया था, जिसके बाद से ही फैंस को चैप्टर 2 का इंतजार था और यह इंतजार 14 अप्रैल 2022 को खत्म हो गया। इसी दिन मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज हुई, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। वहीं, अब फैंस के बीच 'केजीएफ चैप्टर 3' की डिमांड होने लगी है, जिस पर भी समय-समय पर अपडेट आ रहा है। आइए आपको 'केजीएफ चैप्टर 3' से जुड़ी सारी जानकारी एक ही आर्टिकल में देते हैं।

Yash starrer Kgf chapter 3 release date and cast know all details about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
'केजीएफ चैप्टर 2' जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उसके कुछ समय बाद ही ट्विटर पर हैशटैग चैप्टर 3 ट्रेंड होने लगा था, जिससे साफ है कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर आई थी कि 'केजीएफ चैप्टर 3' की शूटिंग साल 2022 के अक्तूबर महीने में शुरू हो जाएगी और साल 2024 में यह सिनेमाघरों में भी आ जाएगी। कई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि भी हुई थी। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है और यह जानकारी मेकर्स की तरफ से ही दी गई है। 
 

Yash starrer Kgf chapter 3 release date and cast know all details about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, 'केजीएफ' के निर्दशक प्रशांत नील ही प्रभास की फिल्म 'सालार' को डायरेक्ट कर रहे हैं। दावा है कि प्रशांत नील फिल्म 'सालार' की शूटिंग में बिजी हैं, जो एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इस फिल्म की शूटिंग का 30-35 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका है। इसी वजह से अभी प्रशांत नील 'केजीएफ चैप्टर 3' को शुरू करने वाले नहीं हैं। इसके अलावा, मेकर्स ने भी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। यानी दर्शकों को अभी फिल्म के लिए इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash starrer Kgf chapter 3 release date and cast know all details about the film
ऋतिक रोशन, राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे पार्ट में इन एक्टर्स की हो सकती है एंट्री
'केजीएफ चैप्टर 1' में विलेन के रूप में रामचंद्र राजू नजर आए थे, जिन्होंने गरुणा का शानदार किरदार निभाया था। 'चैप्टर 2' में संजय दत्त 'अधीरा' के रूप में दिखे, जिन्होंने यश यानी रॉकी भाई से टक्कर ली थी। वहीं, अब 'चैप्टर 3' को लेकर भी कुछ सितारों के सामने आए हैं, जिनकी एंट्री फिल्म की कास्ट में हो सकती है। बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म के तीसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और राणा दग्गुबाती की एंट्री हो सकती है। इसके अलावा कमल हासन का नाम भी सुर्खियों में चल रहा है। 

विज्ञापन
Yash starrer Kgf chapter 3 release date and cast know all details about the film
केजीएफ चैप्टर 2 स्टार कास्ट - फोटो : Social media

क्या होगी तीसरे पार्ट की कहानी
'केजीएफ चैप्टर 2' में रॉकी को कोलार गोल्ड फील्ड पर राज करते हुए देखा है लेकिन फिल्म के आखिर में रॉकी को मरते हुए भी दिखाया है। हालांकि, रॉकी सच में मरा है या नहीं, ये सवाल मेकर्स ने दर्शकों के जहन में छोड़ दिया। ऐसे में अब सबके मन में सवाल है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में मेकर्स क्या कुछ दिखाने वाले हैं। कई रिपोर्ट में दावा है कि फिल्म में रॉकी के उन चार साल के दिखाया जाएगा, जिसमें उसने खुद की पहुंच विदेश तक बनाई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed