{"_id":"638f31b424889f2df721c138","slug":"yashoda-on-ott-samantha-ruth-prabhu-film-streaming-on-9-december-amazon-prime-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yashoda On OTT: यशोदा की ओटीटी स्ट्रीमिंग की तारीख का एलान, जानिए कहां देख सकेंगे सामंथा की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yashoda On OTT: यशोदा की ओटीटी स्ट्रीमिंग की तारीख का एलान, जानिए कहां देख सकेंगे सामंथा की फिल्म
साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी हिंदी सिनेमा तक छाई है। ऐसे में वह अपनी छोटी से लेकर बड़ी फिल्मों के लिए दक्षिण भारत से लेकर नॉर्थ तक सुर्खियां बटोरती हैं। बीते काफी समय से सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म 'यशोदा' की वजह से चर्चा में थीं। उनकी फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई। अब हाल ही में अमेजन प्राइम ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए यशोदा की स्ट्रीमिंग की घोषणा की है।
2 of 4
यशोदा
- फोटो : सोशल मीडिया
जो लोग सामंथा की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, उनके लिए फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग का विवरण सामने आ गया है। फिल्म 'यशोदा' 9 दिसंबर से अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़ और तमिल जैसी पांच भाषाओं में स्ट्रीम होगी। ओटीटी ने 6 दिसंबर मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए यह घोषणा की जल्द ही इस फिल्म को फैंस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे।
इस पोस्टर के आने के बाद सामंथा के फैंस ने ओटीटी पर फिल्म देखने के लिए अपने उत्साह को साझा करते हुए कमेंट की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा, 'सिनेमाघरों में कई बार देखने के बाद भी हम इसे प्राइम पर देखने के लिए उत्साह महसूस कर रहे हैं। उम्मीद है कि टीम ने इसमें कुछ बदलाव किए होंगे।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'सामंथा की ब्लॉकबस्टर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, हम इसे टेलीविजन पर भी देखना पसंद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यशोदा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'यशोदा' को हरि शंकर और हरीश नारायण की जोड़ी ने निर्देशित है। सामंथा इस फिल्म में गर्भवती महिलाओं से जुड़ें तमाम मानदंडों को तोड़ती नजर आ रही हैं। सामंथा के अलावा इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, मुरली शर्मा, और संपत राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह पहले स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले 12 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके रिलीज में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और बाद में यह नवंबर में रिलीज हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।