{"_id":"5c29e6f8bdec2256f74c4d4e","slug":"yashpal-sharma-birthday-special-here-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइकिल का पंक्चर ठीक करने का काम करता था ये एक्टर, अब एक फिल्म के लेता है लाखों रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइकिल का पंक्चर ठीक करने का काम करता था ये एक्टर, अब एक फिल्म के लेता है लाखों रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
yashpal shama with aamir khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के हिसार में जन्मे एक्टर यशपाल शर्मा रंगमंच से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। 1 जनवरी 1965 को जन्मे यशपाल शर्मा ने फिल्म जिंदगी एक जुआ से बॉलीवुड डेब्यू किया। गोविंद निहलानी की फिल्म हजार चौरासी की मां से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। इसके बाद यशपाल शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
yashpal sharma
- फोटो : file photo
यशपाल शर्मा के पिता स्कूल में चपरासी का काम करते थे। पिता की इनकम ज्यादा नहीं होने की वजह से घर में आर्थिक तंगी का माहौल था। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान यशपाल ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकालते थे। हिसार और चंडीगढ़ के बाद यशपाल दिल्ली पहुंचे और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया। दिल्ली से पढ़ाई के बाद यशपाल साल 1997 में मुंबई रवाना हुए।
3 of 5
yashpal sharma
- फोटो : file photo
फिल्मों में आने से पहले यशपाल शर्मा घर चलाने के लिए चांदी का काम करते थे, वो पायल और मंगलसूत्र बनाते थे। इसके लिए उन्हें 300 रुपये महीना मिलता था। इसके अलावा उन्होंने आटा चक्की चलाने और साइकिल का पंक्चर बनाने का काम भी किया है। एक इंटरव्यू में यशपाल शर्मा ने कहा कि 'जिंदगी में इतने काम किये कि जब फिल्मों में इस तरह के रोल मिलते हैं तो ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
yashpal sharma
- फोटो : file photo
हिसार में रहते हुए यशपाल शर्मा रामलीला में हिस्सा लेते थे। जिसमें वो हनुमान और लक्ष्मण का किरदार निभाते थे। यहीं से ही उनका रुझान एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा। यशपाल कहते हैं कि 'जब सोच लिया कि एक्टिंग ही करनी है तो 500 या 1000 लोगों के सामने क्यों करनी। पूरी दुनिया को इसे दिखाना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
yashpal sharma
- फोटो : file photo
यशपाल की मुख्य फिल्मों की बात करें तो उन्होंनेे हजारों ख्वाहिशें ऐसी, लगान, गंगाजल, अब तक छप्पन, अपहरण, सिंह इज किंग, गैंग्स ऑफ वासेपुर और राउडी राठौर जैसी कई फिल्में कीं। यशपाल शर्मा कहते हैं कि 'मुंबई आने पर जिन लोगों के भरोसे आया था वो काम नहीं आए बल्कि अनजान लोगों ने मेरी मदद की। जो मुंबई आना चाहते हैं उन्हें बस इतना कहना चाहूंगा कि किसी के भरोसे मत आना।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।