{"_id":"643cbeae31cf4f697c00880f","slug":"yashpal-sharma-film-chhipkali-will-be-released-oly-after-eid-hearing-in-kurla-court-today-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhipkali: ईद के बाद ही रिलीज होगी यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली’, आज कुर्ला कोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhipkali: ईद के बाद ही रिलीज होगी यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली’, आज कुर्ला कोर्ट में सुनवाई
अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म 'छिपकली' की सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर छाए संकट के बाद सोमवार को छंटने की संभावना जताई जा रही है। ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म से जुड़े विवाद को लेकर फिल्म नहीं रिलीज हो पाई। लेखक अफजल शेख रजवी ने आरोप लगाया था कि फिल्म 'छिपकली' उनकी कहानी 'ब्लैक्स' पर आधारित है, यह कहानी उनकी नावेल फलक तलक - दी गॉड इज डेड में प्रकाशित हुई है। इस आरोप के बाद फिल्म के निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा और लेखक अफजल शेख रजवी के बीच इस बात की सहमति बनी कि फिल्म देखने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
2 of 5
छिपकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'छिपकली' के निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा ने बीते हफ्ते फिल्म दिखाने के लिए अंधेरी पश्चिम के चार बंगला स्थित एक होटल में अफजल शेख रजवी को बुलाया था लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग उस दिन नहीं हो सकी। निर्माता स्वर्णदीप का कहना है कि उन्होंने होटल में लैपटॉप पर फिल्म दिखाने की व्यवस्था की थी लेकिन अफजल शेख रजवी 15 लोगों के साथ फिल्म देखने आ गए। होटल के एक कमरे में इतने सारे लोगों को लैपटॉप पर फिल्म नहीं दिखाई जा सकती है, इसलिए उन्होंने अफजल से सिर्फ दो लोगों के तौर पर आकर फिल्म देख लें।
3 of 5
छिपकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा ने कहा, 'अफजल शेख दो लोगों के साथ फिल्म देखने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि हम सभी लोग साथ में ही फिल्म देखेंगे। उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग थियेटर में कराने की मांग भी की।’ विश्वकर्मा ने इतने बड़े खर्च के लिए बजट न होने की बात कहकर इस मांग को मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छिपकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधर, लेखक अफजल शेख रजवी कहते हैं, 'हम 15 लोग नहीं बल्कि पांच लोग फिल्म देखने गए थे। लेकिन फिल्म के निर्माता और निर्देशक इस बात पर अड़े रहे कि सिर्फ दो लोगों को ही फिल्म दिखाएंगे। हमने फिल्म को थियेटर में दिखाने के लिए किसी भी तरह को कोई मांग नहीं की है, बल्कि हमने उनसे यह कहा कि फिल्म का स्क्रीनर मेल पर भेज दे, तो भी हम लोग फिल्म देख लेंगे। लेकिन फिल्म दिखाने के नाम पर किसी भी तरह की सहमति नहीं बनी।’
विज्ञापन
5 of 5
छिपकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब फिल्म के वितरक से बात हुई तो उनकी टीम ने कहा, 'छिपकली' को लेकर जो भी विवाद चल रहा है, उसे जल्दी ही निपटा लिया जाएगा। इस विवाद को लेकर पहले से हम लोगों को काफी नुकसान हो चुका है। अब फिल्म की नए सिरे से पब्लिसिटी प्लान करके इसे ईद के बाद रिलीज करेंगे।' निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा का यह भी कहना है कि इस फिल्म को लेकर कोई याचिका दायर नहीं हुई है, अगर याचिका दायर हुई होती तो उनके पास नोटिस आता। वहीं, अफजल शेख रजवी का कहना है कि मामला कुर्ला कोर्ट में हैं और सोमवार को उनके वकील अपनी ओर से इस बारे में दलील पेश करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।