फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यास्मीन कराचीवाला का खुलासा, 'वॉर' फिल्म के लिए ऐसे फिट हुईं वाणी कपूर

Fri, 16 Aug 2019 07:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 16 Aug 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Yasmin Karachiwala says Vaani Kapoor exercise 10 week daily for war film
Yasmin Karachiwala and Vaani Kapoor - फोटो : instagram

फिल्म ‘वॉर’ हमारे समय के दो सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी निर्णायक मुठभेड़ साबित हो सकती है। फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर भी अपनी स्मोकिंग हॉट बॉडी और फिटनेस लेवल के दम पर कई लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। फिल्म के अपने टीजर में वाणी गजब ढा रही थीं। उनकी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने पूरा लोडाउन बताया कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए परफेक्ट शेप पाने हेतु 10 हफ्ते के कठोर प्रशिक्षण में कैसे खुद को झोंक दिया।

Yasmin Karachiwala says Vaani Kapoor exercise 10 week daily for war film
vaani kapoor - फोटो : file photo

यास्मीन, जो देश की टॉप सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर में से एक हैं कहती हैं- 'मेरे विचार से यह कहना उचित होगा कि जिसे भी बिकिनी बॉडी चाहिए और जो भी स्क्रीन पर शानदार दिखना चाहता है उसे अपने वर्कआउट और खुद के लिए बेहद समर्पित होना चाहिए। इस मामले में वाणी बहुत ही ज्यादा समर्पित थीं। उन्होंने 10 हफ्तों तक लगातार रोजाना वर्कऑउट किया। उनके कमिटमेंट का लेवल जबरदस्त था और मुझे लगता है कि वॉर में दिख रहे उनके लुक से यह झलकता भी है।' 

यह भी पढ़ें:- टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर

Yasmin Karachiwala says Vaani Kapoor exercise 10 week daily for war film
Yasmin Karachiwala and Vaani Kapoor - फोटो : instagram

यास्मीन ने खुलासा करते हुए बताया, 'वाणी के वर्कआउट में पिलेट्स और जिम, तथा उसके बाद कार्डियो करना शामिल था। पिलेट्स में मैंने विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम डिजाइन किए थे, जिनमें पिलेट्स की सर्किट ट्रेनिंग और पिलेट्स की फंक्शनल ट्रेनिंग थी। मैंने 20:20:20 वर्कऑउट तैयार किया था, जिसमें उन्होंने 20 मिनट लेग, 20 मिनट एबडोमिनल्स, 20 मिनट अपर बॉडी पर वर्कऑउट किया। हमने इन अलग-अलग मशीनों पर भी काम किया: द रिफॉर्मर, द कैडिलैक, द बोधि, द चेयर, द मोटर, मैट की एक्सरसाइज, द कोरलाइन। पिलेट्स में हमने एक बीच बॉडी सर्किट भी शामिल किया था।'

यह भी पढ़ें:- वाणी कपूर खींचेंगी 'वॉर' में फिटनेस की सबसे लंबी लकीर, ऋतिक और टाइगर भी देंगे सरप्राइज

विज्ञापन
विज्ञापन
Yasmin Karachiwala says Vaani Kapoor exercise 10 week daily for war film
Yasmin Karachiwala - फोटो : instagram

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जानकारी दी, 'जिम में उन्होंने या तो हैवी वेट ट्रेनिंग की, जो बॉडी पार्ट ट्रेनिंग थी और अन्य दिनों में फंक्शनल ट्रेनिंग की। मैंने इसे टीआरएक्स, बोधि, पावर पिलेट, मेडिसिन बॉल्स, स्विस बॉल्स के साथ मिक्स करने की कोशिश की। हमने स्किल मिल, ट्रेड क्लाइम्बर, ट्रेडमिल, कार्डियोवैस्क्युलर ट्रेनिंग के लिए इलिप्टिकल; यहां तक कि एड्रेनेलाईन बाइक पर काम करने की भी कोशिश की। 

विज्ञापन
Yasmin Karachiwala says Vaani Kapoor exercise 10 week daily for war film
Vaani Kapoor - फोटो : file photo

'बुनियादी तौर पर हर दिन उनका वर्कआउट अलग होता था क्योंकि हमने उनकी बॉडी को यह अनुमान ही नहीं होने दिया कि वाणी अगला क्या करने जा रही हैं और मैंने उनका वर्कआउट बदलना जारी रखा। मेरा मानना है कि उनकी बॉडी पर इस तरकीब ने सर्वश्रेष्ठ नतीजा दिखाया और इस तरह उन्होंने बिकिनी बॉडी हासिल की!' एक्शन प्रेमियों के लिए ‘वॉर’ विश्व स्तर पर एक फीस्ट की तरह होगी। साल का सबसे बड़ा एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा यशराज फिल्म्स का यह हाई-ऑक्टेन प्रोडक्शन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के बड़े राष्ट्रीय अवकाश पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed