भारतीय सिनेमा के लिए 2021 की शुरुआत शानदार रही। दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है। कंटेंट की क्वालिटी की वजह से दक्षिण भारतीय फिल्मों को लॉकडाउन के दौरान ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया है। मास्टर, अन्नात्थे, पुष्पा जैसी फिल्मों ने दर्शकों के साथ सही तालमेल बिठाया और न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में हिट साबित हुई हैं।
Year Ender 2021: दृश्यम 2 से वकील साहब तक, साल खत्म होने से पहले देखिए ये 10 बेहतरीन फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. दृश्यम 2
2021 की सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म की कहानी को अच्छी तरह से बुना गया है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने बार-बार अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए यह साबित किया है कि वह सिनेमा की नई लहर में एक बेंचमार्क है।
2. द ग्रेट इंडियन किचन
द ग्रेट इंडियन किचन, एक ऐसी फिल्म जिसे देखे बिना साल का अंत नहीं हो सकता। निमिषा सजयन और सूरज वेंजारामूडु अभिनीत यह फिल्म एक नवविवाहित महिला (निमिषा सजयन) की कहानी बताती है, जो अपने पति (सूरज वेंजारामूद) और उनके परिवार के लिए अच्छी पत्नी बनने के लिए संघर्ष करती है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड, जियो बेबी के लिए बेस्ट स्क्रिनप्ले अवॉर्ड और टोनी बाबू के लिए बेस्ट साउंड डिजाइनर अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे एक महिला एक इंसान के रूप में बुनियादी अधिकार पाने के लिए लड़ रही है।
3. जय भीम
सूर्या स्टारर जय भीम कुछ वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1995 में सेट की गई है और एक गांव में रहने वाले इरुलर समुदाय से हमारा परिचय कराने के बाद शुरू होती है। अभिनेत्री लिजोमोल जोस ने फिल्म में अपने दिल को छू लेने वाले प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
4. लव स्टोरी
नागा चैतन्य और साईं पल्लवी स्टारर यह फिल्म एक लव स्टोरी है। नागा चैतन्य के साथ साईं पल्लवी फिल्म के लिए सबसे बड़े एस्सेट थे। इस रोमांटिक ड्रामा को शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है।