फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: इस साल बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में नहीं दिखा पाईं कमाल, किसी का कमबैक तो किसी का डेब्यू रहा फ्लॉप

Fri, 31 Dec 2021 09:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021: these films could not perform well at the box office 5 worst movie of year 2021
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 अब जल्द गुजरने वाला है। नए साल की शुरुआत में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में साल गुजरने पर अब सभी साल भर हुए सभी घटनाक्रमों को एक बार फिर याद कर रहे हैं। इस साल बॉलीवुड में भी कई हलचल देखने को मिली। कोरोना की वजह से इस साल भी सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज कम ही हुई। हालांकि, सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज की गईं। ऐसे में इस साल भी कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ फिल्में सिनेमाघरों में तो कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। लेकिन इनमें से कुछ ही फिल्में दर्शकों के दिल में जगह बना पाई। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी थी, जो कब आई और कब गई लोगों को पता भी नहीं चला। आइए जानते हैं इस साल रिलीज हुई ऐसी ही 5 खराब प्रदर्शन वाली फिल्मों के बारे में-

Year Ender 2021: these films could not perform well at the box office 5 worst movie of year 2021
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

राधे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' साल 2021 की सबसे खराब फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को IMDB पर सिर्फ 1 रेटिंग मिली हैं। ईद पर आई सलमान खान की इस फिल्म को ज्यादातर भाई के फैंस ने ही पसंद किया।

Year Ender 2021: these films could not perform well at the box office 5 worst movie of year 2021
हंगामा 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हंगामा 2

बॉलीवुड फिल्म 'हंगामा' के दूसरे भाग 'हंगामा 2' का लोग जितनी बेसब्री से इंजतार कर रहे थे। रिलीज के बाद यह फिल्म उतनी ही निराशापूर्ण रही। यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म के जरिए शिल्पा शेट्टी ने सिनेमा में वापसी करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021: these films could not perform well at the box office 5 worst movie of year 2021
तड़प - फोटो : सोशल मीडिया

तड़प 

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म धड़क भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। तेलुगु हिट फिल्म की रीमेक इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आई।

विज्ञापन
Year Ender 2021: these films could not perform well at the box office 5 worst movie of year 2021
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बंटी और बबली 2 

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 रानी- अभिषेक के जादू को बरकरार रखने में नाकाम रही। इस फिल्म में शर्वरी बाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed