ओटीटी प्लेटफार्म का दायरा दिनों दिन बड़ा होता जा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। रूसो ब्रदर्स ने प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के स्पिन ऑफ 'सिटाडेल इंडिया' को वरुण धवन और समांथा के साथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शाहिद कपूर भी ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज 'फर्जी' के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में शाहिद कपूर के साथ साउथ सिनेमा के स्टार विजय सेतुपति स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। लाइन में सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लगे हुए हैं। साल 2022 ने हिंदी फिल्मों के सितारों को ओटीटी पर वेब सीरीज का नया आसमान दिखाया है। आइए जानते हैं इस साल अलग अलग ओटीटी पर किन बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा दिखाया...
Year Ender 2022: अजय देवगन, माधुरी, सुनील शेट्टी और रणदीप का जलवा, ओटीटी पर इस साल ये सीरीज बनीं नंबर वन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टार: अजय देवगन (रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस)
अजय देवगन ने इस साल 4 मार्च 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई 'रुद्र -द एज ऑफ डार्कनेस' वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अजय देवगन की इस वेब सीरीज सबसे ज्यादा बार देखा गया। सीरीज का निर्देशन राजेश मापुस्कर किया छह एपिसोड की इस सीरीज में अजय देवगन ने डीसीपी रुद्र वीर सिंह का किरदार निभाया है। इस सीरीज में अजय देवगन के अलावा राशि खन्ना, एशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कलसेकर और आशीष विद्यार्थी की मुख्य भूमिकाएं हैं।
नेटफ्लिक्स: माधुरी दीक्षित (द फेम गेम)
नेटफ्लिक्स पर इस साल सबसे ज्यादा बार देखी गी वेब सीरीज रही 'द फेम गेम'। इस सीरीज के जरिए माधुरी ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। आठ एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली ने किया है। कुछ कुछ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन से प्रेरित इस सीरीज की कहानी में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अनामिका का निजी और कारोबारी जीवन दिखाया गया। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित के अलावा संजय कपूर, मानव कौल, राजश्री देशपांडे, मुस्कान जाफरी, सुहासिनी मुले और लक्षवीर सरन की मुख्य भूमिका थी।
एमएक्स प्लेयर: सुनील शेट्टी (धारावी बैंक)
अधनंगी हीरोइनों के सहारे लोकप्रियता हासिल करने में मशगूल रहे ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने साल 2022 में अपने रंग बदलने की पूरी कोशिश की। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। 19 नवंबर 2022 से एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होनी शुरू हुई ये वेब सीरीज की ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज का तमगा हासिल करने में सफल रही। सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी और समीक्षा भटनागर की मुख्य भूमिकाएं हैं। सीरीज का निर्देशन समित कक्कड़ ने किया है। धारावी बैंक एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें सुनील शेट्टी का लुक और किरदार काफी पसंद किया गया।
नेटफ्लिक्स: रणदीप हुड्डा (कैट )
दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा ने वेब सीरीज कैट के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस के मुखबिर बने हैं। पंजाब के ड्रग्स रैकेट पर आधारित आठ एपिसोड के इस सीरीज की रचना बलविंदर सिंह जंजुआ ने की है। 9 दिसंबर 2022 से नेटफ्लिक्स पर पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित हो रही इस सीरीज में रणदीप हुड्डा के अलावा सुविंदर विक्की, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, केपी सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं है।