फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल इन फिल्मों नजर आईं समलैंगिकों और किन्नरों की कहानी, इन सितारों ने दिखाया दम

Tue, 27 Dec 2022 01:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Dec 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022: Movies on Eunuchs and Gays from Gangubai Kathiawadi to Heropanti 2
विजय राज-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

समलैंगिक संबंधों पर बात करना हमेशा से टैबू रहा है। इस पर लोग चोरी-छिपे ही चर्चा करते नजर आते हैं। हालांकि, सिनेमा की दुनिया में अब इस विषय पर फिल्में बनाने का ट्रेंड शुरू हो चुका है। इस वर्ष भी कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें समलैंगिक संबंधो और किन्नरों की कहानियों को उकेरा गया। नवाजुद्दीन से लेकर माधुरी दीक्षित तक तमाम स्टार्स ने इन किरदारों को बखूबी अदा किया। आइए जानते हैं...

Year Ender 2022: Movies on Eunuchs and Gays from Gangubai Kathiawadi to Heropanti 2
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

'बधाई दो' 
इस वर्ष फरवरी में रिलीज हुई 'बधाई दो' में गे और लेस्बियन किरदारों की कहानी दिखाई गई। फिल्म में राजकुमार राव एक गे पुलिस ऑफिसर बने। यह फिल्म आर्टिकल 377 के विचार से प्रेरित है। वहीं 'बधाई दो' में भूमि पेडनेकर एक लेस्बियन स्कूल टीचर के किरदार में दिखीं।

Year Ender 2022: Movies on Eunuchs and Gays from Gangubai Kathiawadi to Heropanti 2
विजय राज (गंगूबाई काठियावाड़ी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गंगूबाई काठियावाड़ी'
यह फिल्म भी इस वर्ष फरवरी में रिलीज हुई। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक्टर विजय राज ने किन्नर का किरदार निभाया। वह फिल्म में विलेन बने थे। विजय कई फिल्मों में महिलाओं के किरदार में दिख चुके हैं। बता दें कि साल 2005 में आई फिल्म 'शबनम मौसी' में भी वह किन्नर के किरदार में दिखे थे।
Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022: Movies on Eunuchs and Gays from Gangubai Kathiawadi to Heropanti 2
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

'हीरोपंती 2'
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'हीरोपंती 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लैला का किरदार निभाया। वह एक क्वीर बने। इस फिल्म में वह विलेन बने थे। नवाजुद्दीन का लुक फैंस को खूब पसंद आया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई।
Riteish Deshmukh: मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के दावे पर रितेश देशमुख ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैंने कोई...

विज्ञापन
Year Ender 2022: Movies on Eunuchs and Gays from Gangubai Kathiawadi to Heropanti 2
मजा मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मजा मा'
माधुरी दीक्षित फिल्म 'मजा मा' में गजराज राव की पत्नी के किरदार में दिखीं। उन्होंने इस फिल्म में एक लेस्बियन का रोल अदा किया। फिल्म में एक लेस्बियन मां के हालातों को बयां किया गया है। बता दें कि इस फिल्म को आनंद तिवारी ने निर्देशित किया है।
Ankit Gupta: तुनिशा की मौत पर बिग बॉस फेम अंकित गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं भी डिप्रेशन...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed