साल 2022 में प्रदर्शित कई फिल्मों और सीरीज में कुछ कलाकारों ने ऐसा भी काम किया कि वे मुख्य लीड में न होते हुए भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे। किसी ने कैमियो किया तो किसी ने बस चंद मिनटों के अपने किरदार से कहानी का रुख बदल दिया। कैटलिस्ट (उत्प्रेरक) की तरह नजर आए इन कलाकारों ने तो ऐसा भी काम किया कि फिल्म चली हो या न चली हो, उनका नाम मुख्यधारा के सिनेमा में चल निकला। चलिए आपको बताते हैं साल 2022 के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में जिन्होंने शो स्टॉपर का दर्जा हासिल करने में कामयाबी पाई...
Year Ender 2022: सिकंदर खेर रहे साल 2022 के सबसे बड़े शो स्टॉपर, इन पांच कलाकारों पर अटकी रही नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. सिकंदर खेर: मोनिका ओ माय डार्लिंग
सिकंदर खेर ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2008 में संजय गुप्ता की फिल्म 'वुडस्टॉक विला' से की थी। बीजेपी नेता किरण खेर के बेटे सिकंदर को अभिनेता अनुपम खेर भी अपने बेटे जैसा ही प्यार देते रहे हैं। पिछले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आर्या' में दौलत की भूमिका में उनकी खूब तारीफ हुई। इस साल नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में वह एक दौलतमंद के बेटे के रूप में नजर आए। फिल्म में उनके किरदार से ही कहानी का रुख बदलता है। वासन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में हुमा कुरैशी टाइटल रोल में हैं। साथ में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे आदि भी हैं।
2. गुलशन देवैया: बधाई दो
अभिनेता गुलशन देवैया 'शैतान', 'हेट स्टोरी' और 'हंटर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में तापसी पन्नू के साथ उनकी फिल्म 'ब्लर' जी5 पर रिलीज हुई है। इस साल 'दुरंगा' और 'शिक्षा मंडल' जैसे सीरीज में भी उनके काम को नोटिस किया गया। लेकिन 'बधाई दो' में गुरु नारायण की भूमिका में उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खास तौर पर आकर्षित किया। समलैंगिक रिश्ते पर आधारित 'बधाई दो' में गुलशन देवैया ने राजकुमार राव के प्रेमी की भूमिका निभाई है।
3. जतिन गोस्वामी: द ग्रेट इंडियन मर्डर
असम के एक छोटे से कस्बे डेरगांव के रहने वाले जतिन गोस्वामी ने एफटीटीआई से डिप्लोमा करने के बाद साल 2009 में फिल्म 'बॉम्बे समर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' और 'तेज' जैसी कई फिल्में कर चुके हैं। लेकिन डिज्नी+ हॉटस्टार की सीरीज 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' में विक्की राय का किरदार उनके लिए और सीरीज के लिए टर्निंग प्वाइंट बन गया। विक्की राय के किरदार में जतिन गोस्वामी ने अपनी खास पहचान बनाई है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बने इस सीरीज में रिचा चड्ढा और प्रतीक गांधी की मुख्य भूमिकाएं हैं।
4. वामिका गब्बी: माई
कभी नेटफ्लिक्स की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘बाहुबली: राइज ऑफ शिवगामी’ में मुख्य भूमिका के लिए चुनी गईं अभिनेत्री वामिका गब्बी अब तक हिंदी, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी है। वमिका गब्बी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' से की। इस साल रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'माई' में वामिका ने सुप्रिया चौधरी का किरदार निभाया है। वामिका के अभिनय ने पूरी सीरीज में इस चरित्र को फोकस में रखा और यह विशेष भूमिका न सिर्फ सीरीज की कहानी के लिए बल्कि उनके करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई।