पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ लोग इस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, शाहरुख-दीपिका पर फिल्माए गए इस गाने पर कॉपी का भी आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि गाने के कुछ दृश्य ‘रेस 2’ से लिए कॉपी किए गए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब किसी गाने पर कॉपी का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई गानों पर चोरी का आरोप लग चुका है.. इसी मुद्दे पर पढ़िए हमारी यह रिपोर्ट...
Bollywood Songs Accused for Copyright: क्या कॉपी किया गया 'बेशर्म रंग'? इन गानों पर भी लगा चोरी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के हॉट कपल और न्यूली पैरेंट्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘केसरिया’ पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। हालांकि, लोगों ने इस गाने को बेहद पसंद भी किया। बता दें कि इस गाने पर कॉपी करने का आरोप लगा था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने राजस्थानी सॉन्ग ‘चरखा’ का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रीतम ने एक बार फिर नकल की है। एक अन्य यूजर ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह गाना फिल्म ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’ के फेमस सॉन्ग ‘क्या हुआ जो लारी छूटी’ से कॉपी किया गया है।
यह भी पढ़ें: दीपिका नहीं शाहरुख के लुक पर पानी की तरह बहाया गया पैस, शर्ट से लेकर जूते तक की कीमत यहां जानें
बेशर्म रंग
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गाने में जहां दीपिका के हॉट डांस मूव्स और कातिल अदाएं लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। इन सबसे इतर जो बात सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है, वह यह है कि इस गाने पर कॉपी करने का भी आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर माहौल गर्म है। कहा जा रहा है कि गाने में फ्रेंच सिंगर जैन के मकेबा सॉन्ग को कॉपी किया गया है।
यह भी पढ़ें: वेलकम 3 के टाइटल का एलान, जंगल-कॉमेडी और देशभक्ति संग होगा ट्रिपल धमाल
ये इश्क हाय
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर और शाहिद कपूर की सुपर डुपर हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ फिल्म तो आपको याद ही होगी। बताते चलें कि इस फिल्म का गाना ‘ये इश्क हाय’ को शिमला की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया था। जब यह गाना रिलीज हुआ, तब लोगों ने इसे खूब प्यार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने को साल 2005 में रिलीज हुई अंगुन इन यूअर माइंड की कॉपी बताया जाता है।
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल को एक और ‘उरी’ की सख्त जरूरत, पढ़िए उनकी फिल्मों का अब तक का पूरा रिपोर्ट कार्ड
हॉट गर्ल बिपाशा बसु और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म रेस-2 का यह सुपरहिट गाना उस समय यूथ का फेवरेट सॉन्ग बन गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सुपरहिट सॉन्ग पर भी कोरियन गाने से कॉपी करने का आरोप लग चुका है।
यह भी पढ़ें: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन