सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: ये रहीं इस साल की IMDB टॉप 10 भारतीय फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ एक ही फिल्म लिस्ट में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
year ender 2022 top 10 imdb rating indian movies kantara kgf 2 rrr the kashmir files rocketry kgf 2 sita ramam
777 चार्ली , सीता रामम - फोटो : social media

साल 2022 में आम लोगों से लेकर फिल्मीं जगत के सितारों के लिए भी खट्टा मीठा अनुभव रहा है। खासतौर पर इस साल फिल्मों के बीच जबरदस्त कंप्टीशन देखने को मिला चाहें वह बॉक्स ऑफिस हो या फिर आईएमडीबी रेटिंग। यह साल खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं और आईएमडीबी की तरफ से भी टॉप रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की जा चुकी है। हम बात करेंगे कि आईएमडीबी की लिस्ट में कौन सी दस भारतीय  फिल्मों ने  बाजी मारी है और इस लिस्ट में कौन रहा सबसे आगे।

year ender 2022 top 10 imdb rating indian movies kantara kgf 2 rrr the kashmir files rocketry kgf 2 sita ramam
आरआरआर - फोटो : social media

'आरआरआर' रही सबसे आगे
साल 2022 में बॉक्स ऑफिस के मामले में साउथ काफी आगे रहा। वहीं जूनियर एनटीआर व रामचरण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'आरआरआर' ने कमाई के मामले में देश से लेकर विदेशों तक खूब सफलता पाई है और अब भी यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड दर्ज करवा रही है।  फिलहाल आईएमडी रेटिंग में भी इसने सबको पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर की पोजिशन हासिल की है।

year ender 2022 top 10 imdb rating indian movies kantara kgf 2 rrr the kashmir files rocketry kgf 2 sita ramam
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

'द कश्मीर फाइल्स'
इससाल  विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने सिनेमाघरों में छप्पर फाड़ कमाई की है। फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय को भी खूब सराहना मिली है। भले ही यह फिल्म अब तक लगातार किसी न किसी वजह को लेकर विवादों में घिरी रही हो लेकिन आईएमडीबी टॉप 10  की लिस्ट में इस फिल्म ने दूसर नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2022 top 10 imdb rating indian movies kantara kgf 2 rrr the kashmir files rocketry kgf 2 sita ramam
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media

केजीएफ चैप्टर 2
साल 2022 की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक 'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। अभिनेता यश और संजयदत्त की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इस साल की आईएमडीबी लिस्ट में शीर्ष तीन में शामिल हुई है।

विज्ञापन
year ender 2022 top 10 imdb rating indian movies kantara kgf 2 rrr the kashmir files rocketry kgf 2 sita ramam
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम
साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की एक्शन ड्रामा फिल्म 'विक्रम' इस साल की लोकप्रिय फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही आईएमडीबी लिस्ट में टॉप 10 में चौथे नंबर पर जगह बनाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed