{"_id":"639fe56e0bbae56cc60f57a3","slug":"shahrukh-khan-revealed-his-future-plan-in-fifa-world-cup-for-catering-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू कर सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू कर सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं दूसरी ओर उनके गाने बेशर्म रंग पर जमकर विवाद चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग पर खूब विवाद गर्माया हुआ है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसपर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद से लगातार इसपर कमेंट्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। इन सबके बीच शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। यहां अभिनेता ने मजाकिया लहजे में अपना फ्यूचर प्लान बताया।
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान हाल ही में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान मौजूद थे। वह अपनी आने वाली फिल्म पठान का प्रमोशन कर रहे थे। फीफा फाइनल से पहले शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान खाना बनाना सीखा था और अब वह इटैलियन फूड बनाने में माहिर हो चुके हैं। शाहरुख ने मस्ती-मजाक में ये भी बताया कि अगर उन्हें कभी एक्टिंग छोड़नी पड़ी, तो वह किस तरह के बिजनेस में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
शाहरुख खान ने कहा है कि वह इटैलियन खाना बहुत अच्छा बना लेतें हैं और ये उन्होंने कोरोना काल के दौरान सीखा था। शाहरुख खान ने कहा है कि अगर फिल्मों के हटकर अगर उन्हें कुछ करना पड़े तो वह बिजनेस करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पठान कैटरिंग, बाजीगर बेकरी और दिल वाले दुल्हनिया स्वीट शॉप खोल सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shahrukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के पास 'डंकी' फिल्म है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।