यह साल बीत चुका है। आज 2023 का आखिरी दिन है। सिनेमा के लिहाज से ये साल जबर्दस्त रहा है। कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। कई मेगा बजट फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने दुनियाभर में सफलता का परचम लहराया। मगर, दूसरी तरफ ऐसी भी कई फिल्में आईं, जिनका बजट बहुत सामान्य रहा, लेकिन कमाई के मामले में इन्होंने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इन फिल्मों की कहानी और सितारों के अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। आइए जानते हैं...
Year Ender 2023: इस साल कम बजट की फिल्मों से मालामाल हुए ये सितारे, कहानी और अभिनय दोनों की हुई जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'12वीं फेल'
इस लिस्ट में पहला नाम विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का आता है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म मजबूती से टिकी रही। दर्शकों को इसकी कहानी और विक्रांत का अभिनय दोनों ही खूब पसंद आए। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 61.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' भी सुपरहिट रही है, आंकड़ों के मुताबिक इसने कुच 95.95 करोड़ का कारोबार किया है, जबिक इसका बजट करीब 40 करोड़ था। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों को भी दर्शकों के बीच काफी प्यार मिला।
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 106.70 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 142.20 करोड़ रुपये रही। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे भी नजर आईं।
Priyanka Chopra: 'एकल परिवार के कॉन्सेप्ट को खत्म कर देना चाहिए', प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बड़ा बयान
'जरा हटके, जरा बचके'
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सारा और विक्की कौशल की जोड़ी खूब पसंद की गई। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक खूब आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने 88.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 104.7 करोड़ रहा।
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने हासिल किया खास मुकाम, कमाई के मामले में 'पठान' को छोड़ा पीछे