बॉलीवुड में हर साल कुछ बायोपिक फिल्में जरूर रिलीज होती हैं। बायोपिक फिल्मों के जरिए किसी खास शख्सियत की जिंदगी के संघर्ष और उसकी जीवन यात्रा को दिखाया जाता है। ये फिल्में दर्शकों को मोटिवेशन देती हैं। कई बायोपिक फिल्में अपनी शानदार कहानी के कारण दर्शकों की फेवरेट भी बन जाती हैं। जानिए, इस साल कौन सी बायोपिक फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर क्या इन्हें सफलता मिल सकी।
Year Ender 2024: बायोपिक फिल्मों में दिखी संघर्ष-सफलता की कहानी, क्या दर्शकों को पसंद आई ये फिल्में
साल 2024 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के लिए याद रखा जाएगा। इन्हीं फिल्मों के बीच बायोपिक फिल्में भी इस साल रिलीज हुईं। क्या दर्शकों को ये बायोपिक फिल्में पसंद आईं, जानिए?
सावरकर
रणदीप हुड्डा इस साल फिल्म ‘सावरकर’ में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाई। यह स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक फिल्म ही रही। फिल्म का निर्देशन भी रणदीप हुड्डा ने किया। फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मनचाहा परिणाम ना पा सकी।
अमर सिंह चमकीला
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इस साल फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आए। वह अमर सिंह चमकीला के किरदार में दिखे, पंजाबी के एक मशहूर सिंगर की कहानी फिल्म में दिखाई गई। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के दिल को छू गई ये तमिल फिल्म, अभिनेत्री ने बताया मूवी ऑफ द ईयर
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन भी इस साल एक बायोपिक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए। यह फिल्म पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत की कहानी है। इसमें कार्तिक ने उनका ही किरदार निभाया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रेस्पॉन्स ही मिला। कार्तिक के अभिनय को भी सराहा गया।
श्रीकांत
राजकुमार राव भी इस साल फिल्म ‘श्रीकांत’ में एक ब्लाइंड कैरेक्टर को निभाते हुए दिखे। यह फिल्म बिजनेस मैन श्रीकांत बोला की कहानी है, जो बचपन से ही दृष्टिबाधित थे। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी फिल्म में कही गई। राजकुमार के अभिनय की खूब तारीफ हुई, साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
