फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yo Yo Honey Singh Famous: शाहरुख खान के थप्पड़ मारने से घायल हुए हनी सिंह? रैपर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 21 Dec 2024 10:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 21 Dec 2024 10:06 AM IST
सार

रैपर हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' में शाहरुख खान के जरिए थप्पड़ मारने की रिपोर्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इस पर चौंकाने वाला खुलासा करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous rapper on Rumours of shah rukh khan splitting his head Reveals He Injured Himself
शाहरुख खान ने जड़ा था हनी सिंह को थप्पड़? - फोटो : इंस्टाग्राम

रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में कुछ अफवाहों पर भी बात की और बताया कि उनका उन पर क्या प्रभाव पड़ा। मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा के जरिए जरिए निर्मित इस डॉक्यू-फिल्म में रैपर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के थप्पड़ से उनका सिर फटने की रिपोर्ट पर भी चुप्पी तोड़ी और सच बताकर सबको हैरान कर दिया। 

Yo Yo Honey Singh Famous rapper on Rumours of shah rukh khan splitting his head Reveals He Injured Himself
यो यो हनी सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

शाहरुख ने मारा हनी सिंह को थप्पड़?

हनी सिंह ने शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'लुंगी डांस' के लिए काम किया था। यह ट्रैक 2013 में रिलीज होने पर जबर्दस्त हिट हुआ और आज भी दर्शकों द्वारा इसे पसंद किया जाता है। लगभग एक दशक पहले, अफवाहें सामने आई थीं कि शाहरुख ने यूएसए में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान दुर्व्यवहार करने के लिए हनी सिंह को 'थप्पड़' मारा था, जिसके कारण कथित तौर पर उनके सिर पर टांके लगे थे। 

Yo Yo Honey Singh Famous rapper on Rumours of shah rukh khan splitting his head Reveals He Injured Himself
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रैपर ने दी सफाई 

अब इन दावों को खारिज करते हुए हनी सिंह ने सफाई दी कि सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने खुद को मग से घायल कर लिया था। हनी सिंह ने खुलासा किया कि वह इस बात पर अड़े थे कि वह एक शाम परफॉर्म नहीं करना चाहते थे लेकिन उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। प्रदर्शन से बचने के प्रयास में, उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया।

Year Ender 2024: साल 2024 के सिनेमा में आधी आबादी की धमक, जनवरी से दिसंबर तक महिला कलाकारों का रहा बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous rapper on Rumours of shah rukh khan splitting his head Reveals He Injured Himself
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद ही फोड़ा सिर पर मग

हालांकि, जब सिर मुंडवाना भी काम नहीं आया तो उन्होंने अपने सिर पर एक मग तोड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप चोट लग गई। इसी के बाद शाहरुख द्वारा उन पर हमला करने की अफवाहें उड़ गईं। अफवाहों को खारिज करते हुए रैपर ने कहा, 'किसी ने अफवाह उड़ाई कि शाहरुख खान ने मुझे थप्पड़ मारा। वह शख्स मुझसे प्यार करते हैं। वह कभी भी मुझ पर हाथ नहीं उठाएंगे।'

Baby John Advance Booking: तीन हजार स्क्रीन पर दस्तक देगी बेबी जॉन, कितने करोड़ की ओपनिंग लेगी वरुण की फिल्म?

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous rapper on Rumours of shah rukh khan splitting his head Reveals He Injured Himself
यो यो हनी सिंह फेमस पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

बहन ने दी प्रतिक्रिया 

डॉक्यूमेंट्री-फिल्म में हनी सिंह की बहन ने यह भी बताया कि कैसे इस घटना ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें तुरंत भारत वापस लाने की जरूरत है। उन्होंने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा, 'उसने मुझे यह कहते हुए मैसेज किया कि कुछ ठीक नहीं है। उसने मुझे स्काइप पर आने के लिए कहा। जब हम जुड़े, तो उसने विनती की, 'मुझे प्लीज बचा लो, गुड़िया, मुझे प्लीज बचा लो', और फिर उसने फोन काट दिया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed