लोगों के दिलों में जगह बनाए रखने के लिए सेलिब्रिटी क्या क्या नहीं करते। ऐसे में कुछ लोग तो मेकअप और अन्य तरीकों से अपनी अपिरयेंस को खूबसूरत बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ लोग नैचुरल तरीकों में ज्यादा विश्वास करते हैं। इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपनी सुंदरता और फिटनेस को बनाए रखने के लिए योग को सबसे बेहतर मानती हैं। आइए जानते हैं उन हीरोइनों के बारे में जो अपनी फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा योग में विश्वास करती हैं।
योग के बिना नहीं गुजरता इन हीरोइनों का एक भी दिन, फिटनेस के मामले में बड़े-बड़ों को चटाती हैं धूल
इंडस्ट्री में 'फिटनेस फ्रीक' के तौर पर जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी योग व्यायाम को कितनी गंभीरता से लेती हैं यह उन्हें देखकर ही समझ आता है। शिल्पा को अक्सर अपने फिटनेस चैनल का प्रोमोशन करते हुए भी देखा जाता है। वो कहती हैं कि योग उनके लिए महज कसरत नहीं बल्कि जीवन का अनुशासन है। शिल्पा बीते 18 वर्षों से रोज योग करती हैं।
करीना कपूर खान भी योग और अपनी फिटनेस के कारण जानी जाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अत्यधिक वजन बढ़ जाने के बाद करीना दोबार पहले जैसी हो गई थीं। इन सब के पीछे का कारण वो योग को ही मानती हैं। करीना भी प्रतिदिन योग करती हैं। बताया जाता है कि करीना रोज 50 सूर्य नमस्कार के बाद 45 मिनट कसरत करती हैं।
इंडस्ट्री में फिटनेस की बात हो और मलाइका अरोड़ा की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मलाइका को करीना ने ही योग के फायदों के बारे में बताया था। और अब मलाइका मानती हैं इससे उनकी ध्यान केंद्रित करने की शक्ति पहले से बहुत अच्छी हो गई है। वो मानती हैं कि सूर्य नमस्कार से उनके शरीर में रक्तचाप बेहतर हुआ है।
सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। योग का असर तो सोनम के खिले हुए चेहरे और पॉजिटिव विचारों में साफ झलकता है। सोनम प्रतिदिन बिक्रम योग करती हैं। सोनम को एरियल योग भी बहुत पसंद है।