फिल्में समाज का रूप होती हैं और समाज पर आधारित भी फिल्में बनती हैं। यह एक तरह से वैचारिक आदान-प्रदान वाली स्थिति हैं। खैर, बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड फिल्मों की जिसे आपको 25 साल के होने से पहले देख ही लेनी चाहिए। हो सकता है किसी तनाव के चलते आप जिंदगी का असल महत्व नहीं समझ पा रहे हो तो वो इन फिल्मों से शीशे की तरह साफ हो जाएगा। तो जानते हैं इन 10 फिल्मों के बारे में...
25 की उम्र के होने से पहले जरूर देख लें ये 10 बॉलीवुड फिल्में, जिंदगी में नहीं रहेगी कोई टेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' की। बता दें कि अगर जिंदगी में कोई टारगेट और लक्ष्य ना हो तो कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। समय से सोना और जागना अपने लक्ष्य के प्रति पाबंद होना ये सब इस फिल्म में सिखाया गया है।
डायलॉग- जिस दिन जिंदगी में ये सोच लिया कि क्या करना है तो फिर देखिए तुम कहां से कहां पहुंचते हो।
तीन दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'दिल चाहता है' नौजवनों को बहुत बड़ी सीख देती है। फिल्म में आमिर, सैफ और अक्षय खन्ना ने इस बात को बखूबी समझाने की कोशिश की है कि हर इंसान की जिंदगी का हर पल बहुत कीमती होता है।
डायलॉग- आज नहीं तो कल हम अपनी मंजिलों को ढूंढते हुए निकलेंगे और हो सकता है कि हमारी मंजिले अलग-अलग हों।
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी इस बात को समझाती है कि खुद को कभी रोकना नहीं चाहिए। बता दें कि 25 साल जिंदगी की उम्र का चौथा हिस्सा है जिसमें पूरी दुनिया को जीता जा सकता है। लेकिन इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में उलझकर लोग जिंदगी के असल महत्व को समझ ही नहीं पा रहे हैं।
डायलॉग- इंसान को डिब्बे में सिर्फ तब होना चाहिए जब वह मर चुका हो।
साल 2009 में '3 इडियट्स' ने ना जाने कितने नौजवानों का हौसला बढ़ाया होगा। फिल्म थी ही कुछ ऐसी कि बार-बार देखने के बाद भी हर बार नई चीज समझने और जानने को मिलती है। आमिर, माधवन और शरमन के साथ-साथ एक्टर बोमन ईरानी ने भी एजुकेशन के पूरे सिस्टम को ही खोल कर रख दिया।
डायलॉग- सक्सेस के पीछे मत भागो, बच्चा काबिल बनो काबिल कामयाबी तो साली झक मारकर पीछे आएगी।