सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक अदाकारा है, जो अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहती हैं। बड़े पर्दे पर हर तरीके का किरदार निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ज्यादातर अभिनेत्रियों को पर्दे पर ग्लैमरस दिखना पसंद होता है। लेकिन कईं ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो अपने किरदार में जान फूंकने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। ऐसे में जब बात आती है जवानी में बूढ़ा दिखने की तो यह किसी भी एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। लेकिन एक किरदार के लिए उन्हें यह करना ही पड़ता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भरी जवानी में बूढ़ी औरत का रोल निभाकर हर किसी को चौंका दिया। तो चलिए शुरू करते हैं...
Bollywood Actress: भरी जवानी में इन एक्ट्रेस ने निभाया 'बूढ़ी औरत' का किरदार, चेहरा देख रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। यह बात तो हर कोई जानता है कि ऐश्वर्या एक बेहतरीन अदाकारा हैं, उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्में दी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में ऐश्वर्या ने दो किरदार निभाए हैं। उन्होंने फिल्म में महारानी नंदिनी और एक मूक बूढ़ी महिला का किरदार निभाया है। इन दोनों ही किरदारों को ऐश्वर्या ने बेहतरीन ढंग से निभाया है।
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शर्मा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप और हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। अपने अभिनय से वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। बाहुबली फिल्म से उन्हें एक खास पहचान मिली हैं। अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली में महारानी और बूढ़ी महिला दो तरह के किरदार निभाए थे। बाहुबली में अनुष्का के अभिनय को खूब सराहा गया। उनके किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने अपने डांस स्टाइल को लेकर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के फिल्म वीर-जारा के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने इस फिल्म में जहां वह एक तरफ हसीन पाकिस्तानी महिला के किरदार में नजर आईं थीं, वहीं आगे चलकर वो बूढ़ी महिला के लुक में भी देखी गईं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका ने फिल्म सात खून माफ में कई किरदार निभाए थे। वह इस फिल्म में एक बूढ़ी महिला के भी लुक में नजर आईं। प्रियंका को इस किरदार में देखकर फैंस हैरान रह गए थे। दर्शकों ने उनके इस किरदार की काफी पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: पति नहीं पिता बनने की फिराक में थे सलमान, लेकिन फिर बदल गया कानून और...