स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारों हैं, जो अभी युवा हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इसमें सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी शामिल हैं। आज हम आपको रूबरू कराते हैं फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे युवा चेहरों से जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना नाम बनाया और आज कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
युवा दिवस 2022: बिना गॉडफादर के इन युवा अभिनेताओं ने बनाई सिनेमा में पहचान, दर्शक हैं इनके मुरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना फिल्मी दुनिया के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडिज’ से की थी और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। आयुष्मान ने अब तक ‘विक्की डोनर’, ‘बधाई हो’, ‘बाला’, ‘आर्टिकल 15’ जैसे कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें समाज के मुद्दों को बहुत ही मजाकिया अंदाज में उठाया गया है। आयुष्मान खुराना को हिंदी फिल्म जगत में लाने का श्रेय जॉन अब्राहम को दिया जाता है उन्होंने आयुष्मान की पहली फिल्म विकी डोनर के लिए पैसे लगाए थे।
यश
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं क्योंकि अब उनकी पॉपुलैरिटी साउथ इंडस्ट्री से आगे बढ़कर पूरी दुनिया में हो गई है। यश ने फिल्मी दुनिया में साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोगीना मनसु’ से कदम रखा था। इसके बाद वह ‘राजाधानी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ और ‘किराटका’ जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन यश को असली पहचान फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ मिली। अब हर कोई यश की इस फिल्म के दूसरे चैप्टर का इंतजार कर रहा है।
कार्तिक आर्यन
मध्य प्रदेश में जन्मे कार्तिक आर्यन फिल्मी दुनिया का चमकता हुआ सितारा है, जिन्हें युवा वर्ग काफी ज्यादा पसंद करता है। उन्होंने इस इंडस्ट्री में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से एंट्री मारी थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने मोनोलॉग से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। इसके बाद वह ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लुका छुपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसे कई फिल्मों में दिखाई दिए।
आदर्श गौरव
आदर्श गौरव फिल्मी दुनिया के उभरते हुए सितारे हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें पहचान ड्रामा फिल्म ‘रुख’ से मिली थी। इसके अलावा, वह श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मॉम’, व्हाइट टाइगर और वेब सीरीज ‘होस्टल डेज’ में दिखाई दे चुके हैं।