सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

धूम 4 में नजर आएंगे अक्षय कुमार ? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई

मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 25 Oct 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
YRF issues a clarification on Akshay Kumar being a part of Dhoom 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में अभिनेता अक्षय कुमार जैसे खिलाड़ी कम ही हुए हैं। उनकी हर नई फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में ऐसे ऐसे खेल होते हैं कि आम दर्शक भी चकरा जाता है। इस बार हाउसफुल 4 की रिलीज के दिन अक्षय की पीआर मशीनरी ने यशराज फिल्म्स के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने की कोशिश की लेकिन मामला इस बार उल्टा पड़ गया। अक्षय कुमार के धूम 4 में विलेन बनने की खबर सामने आते ही यशराज फिल्म्स ने न सिर्फ बाकायदा बयान जारी कर अक्षय से जुड़ी इस खबर का पुरजोर तरीके से विरोध किया बल्कि ये भी कहा कि ऐसी किसी फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स की कोई तैयारी नहीं है।

Trending Videos
YRF issues a clarification on Akshay Kumar being a part of Dhoom 4
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

शुक्रवार की सुबह सुबह मुंबई के तमाम पत्रकारों को एक खबर का लिंक भेजा गया। इस खबर के मुताबिक यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा को अक्षय कुमार का रजनीकांत की फिल्म 2.0 में किया गया विलेन का किरदार काफी भाया है और इसी के चलते धूम सीरीज की चौथी फिल्म में उन्हें बतौर विलेन लिया जा रहा है। यही नहीं, कहा ये भी गया कि ये ऑफर यशराज फिल्म्स की तरफ से अक्षय कुमार को पिछले साल भी मिला था और तब उन्होंने धूम 4 में काम करने से मना करके पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में काम करना मंजूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
YRF issues a clarification on Akshay Kumar being a part of Dhoom 4
akshay kumar - फोटो : social media

मामला चूंकि हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स से जुड़ा है लिहाजा सुबह से ही यशराज फिल्म्स के कार्यालय में पत्रकारों के फोन आने शुरू हो गए। पहले तो यशराज के कार्यालय से सबको व्यक्तिगत रूप से इस बारे में सही जानकारी दी जाती रही लेकिन जब लगा कि ये खबर वायरल होती जा रही है और इससे यशराज फिल्म्स की आगे की योजनाओं पर गलत असर पड़ सकता है तो प्रोडक्शन हाउस ने बाकायदा लिखित बयान जारी कर दिया।

YRF issues a clarification on Akshay Kumar being a part of Dhoom 4
akshay kumar - फोटो : social media

यशराज फिल्म्स की तरफ से शुक्रवार को जारी इस बयान में संबंधित खबर को गलत और आधारहीन बताया गया है। बयान में कहा गया कि धूम फ्रेंचाइजी यशराज फिल्म्स के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी रही है और धूम 4 की कहानी या इसके विचार को लेकर अब तक कुछ भी तय नहीं है। बयान में मीडिया से अपील की गई है कि प्रोडक्शन हाउस से संबंधित ऐसी खबरों से पहले उनसे जरूर संपर्क किया जाए और उनकी टीम हमेशा इस तरह की खबरों के बारे में सही तथ्य देने के लिए उपलब्ध है।

पढ़ें: VIDEO: डांस करने वाले थे सलमान, लेकिन बज गया शाहरुख खान का गाना और फिर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed