फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक और टाइगर जिसके डांस के हैं दीवाने, रिलयटी शो के ऑडिशन से ही बाहर हो गया वो शख्स

Mon, 09 Mar 2020 05:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Mar 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh aka Baba Jackson out from the audition indias best dancer hrithik and tiger his fan
Baba Jackson - फोटो : Social Media

रातों रात सोशल मीडिया पर डांसिंग सेंसेशन बने युवराज सिंह उर्फ बाबा जैक्सन को अब कौन नहीं जानता। टिकटॉक पर वायरल हुईं उनकी वीडियोज ने तहलका मचा दिया। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने बाबा जैक्सन के डांस की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही डायरेक्टर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का एलान भी कर दिया। लेकिन वही युवराज टीवी रियलटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में सलेक्ट नहीं हो पाए।

Yuvraj Singh aka Baba Jackson out from the audition indias best dancer hrithik and tiger his fan
Baba Jackson - फोटो : Social Media

दरअसल इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रोमो जब से टीवी पर रिलीज हुए तब से उसमें युवराज की झलक दिखाई जा रही थी। लोगों को यही लग रहा था कि वो इस शो का हिस्सा होंगे। लेकिन रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि युवराज को जजेस ने सलेक्ट नहीं किया। हालांकि जजेस ने उनके डांस की खूब तारीफ की।

Yuvraj Singh aka Baba Jackson out from the audition indias best dancer hrithik and tiger his fan
Baba Jackson - फोटो : Social Media

युवराज ने अपने ऑडिशन में मूनवॉक परफॉर्म किया। उनके डांस को देखकर शो की जज मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर बहुत इम्प्रेस हुईं। लेकिन टेरेंस लुइस को उनके डांस में थोड़ी सी कमी लगी। टेरेंस ने युवराज से कहा कि उन्हें डांस बहुत पसंद आया लेकिन उन्हें अभी थोड़ा और प्रैक्टिस करने की जरूरत है। उनको एक सही गुरू की भी जरूरत है। अगर ऐसा हो जाए तो वो कमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh aka Baba Jackson out from the audition indias best dancer hrithik and tiger his fan
Malaika Arora, Geeta Kapoor and Terence Lewis - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

टेरेंस की बात से युवराज भी सहमत दिखे। उन्होंने भी माना कि अभी उनके डांस में थोड़ी कमी है।  लेकिन शो में सलेक्ट न होने पर भी युवराज बिलकुल भी निराश नहीं हुए। जाते-जाते उन्होंने कहा कि वो अगली सीजन में आएंगे और ये शो जीतकर जाएंगे। युवराज की ये बात सुनकर जजेस काफी खुश हुए। 

विज्ञापन
Yuvraj Singh aka Baba Jackson out from the audition indias best dancer hrithik and tiger his fan
Baba Jackson - फोटो : Social Media

बता दें कि युवराज का वीडियो ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था।  उन्होंने लिखा था, 'सबसे स्मूद एयरवॉकर, यह आदमी कौन है?' इसके बाद हरकोई युवराज के डांस का दीवाना हो गया। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी युवराज के डांस की तारीफ की। वरुण धवन ने उनके साथ डांस करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

#MeToo पर कियारा आडवाणी का बयान, कहा- 'ऐसा नहीं है कि दुनिया बदल गई'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed