सब्सक्राइब करें

युवराज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते ही भावुक हुए स्टार्स, ट्वीट कर बताया- 'असली हीरो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 10 Jun 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh announced retirement from all formats of International Cricket here are celebs Reaction
bollywood - फोटो : instagram
इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप में हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। युवराज सिंह की कई पारियां ऐसी रही हैं जिसे फैन्स कभी नहीं भुला सकते ऐसा ही मानना है बॉलीवुड सेलेब्स का।
Trending Videos
Yuvraj Singh announced retirement from all formats of International Cricket here are celebs Reaction
युवराज सिंह - फोटो : social Media
युवराज के अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए। युवराज की पत्नी हेजल से लेकर वरुण धवन और क्रिकेट में रूचि रखने वाली नेहा धूपिया ने उनके सन्यास पर ट्वीट किया। इतना ही नहीं हेजल कीच युवराज की फोटो शेयर कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने लिखा- और इसी साथ, एक युग का अंत। ऐसा पति पाने के लिए खुद पर गर्व, अब अगले अध्याय की ओर.. आपको बहुत सारा प्यार।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And, with that, its the end of an era. Be proud of yourself husband, now onto the next chapter.... love you @yuvisofficial

A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh announced retirement from all formats of International Cricket here are celebs Reaction
anupam kher
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- युवराज आपने दुनिया भर के लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है, जो केवल विजेता रहा है। आप जैसे लोग रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी ताकत और साहस की सराहना करेंगे।

 
Yuvraj Singh announced retirement from all formats of International Cricket here are celebs Reaction
neha dhupia
नेहा धूपिया ने लिखा- जब भी मुझसे ये सवाल किया जाएगा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो मैं हमेशा आपका नाम लूंगी। और यह कभी बदलने वाला नहीं है। युवराज आपको हमेशा याद किया जाएगा। नेहा के पति और अंगद बेदी ने भी युवराज के लिए ट्वीट किया।

 
विज्ञापन
Yuvraj Singh announced retirement from all formats of International Cricket here are celebs Reaction
Varun Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन ने लिखा कि 'शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए।' अनुष्का शर्मा ने भी युवराज सिंह के लिए ट्वीट किया। बता दें युवराज सिंह ने कैंसर से जुझते हुए भारत को 2011 के विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे में 8 हजार 701 रन बनाए हैं। युवी ने साल 2000 में केन्या के खिलाफ वन-डे में डेब्यू किया था और अपना आखिरी एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed