{"_id":"5d1ac7ac8ebc3e3cc84a734d","slug":"yuvraj-singh-has-not-invited-angad-bedi-and-neha-dhupia-on-retirement-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज ने रिटायरमेंट पार्टी में क्यों नहीं किया अंगद बेदी-नेहा धूपिया को इनवाइट, ये है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
युवराज ने रिटायरमेंट पार्टी में क्यों नहीं किया अंगद बेदी-नेहा धूपिया को इनवाइट, ये है वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवराज सिंह ने हाल ही में अपनी रिटायरमेंट पार्टी रखी। इस दौरान खेल जगत से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं लेकिन पार्टी में अंगद बेदी और नेहा धूपिया नहीं पहुंचे। जिसके बाद गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं चल पड़ीं कि आखिर युवराज सिंह ने अंगद बेदी को क्यों नहीं बुलाया। दरअसल, असल जिंदगी में युवराज सिंह और अंगद बेदी की दोस्ती एक मिसाल की तरह है।
2 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : file photo
यही नहीं यह जिगरी जोड़ी तबसे एक साथ नहीं दिखी जब से अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी की। नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधेे, यानी करीब एक साल से दोनों दोस्त नहीं मिले। ऐसे में चर्चाएं हैं कि क्या इस दोस्ती में दरार आ गई है। इन चर्चाओं को इस वजह से भी बढ़ावा मिला कि युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड किम शर्मा को पार्टी में देखा गया लेकिन उनके करीबी रहे अंगद बेदी नहीं पहुंचेे।
3 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : file photo
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, युवराज सिंह ने अंगद बेदी और नेहा धूपिया को इनवाइट ही नहीं किया। युवराज सिंह, अंगद बेदी से इस वजह से नाराज हैं क्योंकि अंगद बेदी ने बिना बताए नेहा धूपिया से शादी कर ली। ऐसी खबरें रही हैं कि साल 2014 में युवराज सिंह और नेहा धूपिया ने एक दूसरे को डेट किया था। जब अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी की तो युवराज सिंह को बताया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंगद बेदी
फ्रेंडशिप डे 2018 में युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि 'मुझे अहसास हुआ कि कल फ्रेंडशिप डे था। लोगों से मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि पूरी जिंदगी भर के अनुभव के बाद आई लव माई डॉग्स। आप जीते हैं और आप सीखते हैं।' युवराज सिंह के इस पोस्ट को अंगद बेदी ने बहुत अपरिपक्व बताया था। अंगद ने ये बात नेहा धूपिया के चैट शो में कही थी।
विज्ञापन
5 of 5
angad bedi and neha dhupia
- फोटो : file photo
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इस बात की जानकारी नेहा ने ट्वीट करके दी थी। नेहा धूपिया ने ट्वीट किया था- 'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।