क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना हो है। अक्सर किसी न किसी खिलाड़ी और बॉलीवुड बाला के बीच प्यार खबरें आना आम बात है। बहुत से क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनका दिल किसी न किसी बॉलीवुड हसीना पर आ गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसी लिस्ट में एक नाम भारतीय टीम के मशहूर बॉलर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे की जोड़ी का भी है। दोनों आज यानी 23 नवंबर साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। आज यह मशहूर कपल अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहा है। इसी खास मौके पर हम आज आपको इनकी प्रेम कहानी से वाकिफ कराने जा रहे हैं।
Zaheer-Sagarika: पहली नजर में सागरिका को दिल दे बैठे थे जहीर खान, घरवालों को मनाने के लिए बेलने पड़े थे पापड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुई पहली मुलाकात
जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम का वह नाम हैं, जिनकी गिनती आज भी सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। सबको अपनी फिरकी में फंसाने वाला यह क्रिकेटर खुद पहली ही मुलाकात में बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के प्यार में फंस गया था। दोनों की पहली मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के जरिए हुई थी। सागरिका अंगद के फिल्मी बैकग्राउंड के कारण उनकी बहुत अच्छी दोस्त थी, वहीं जहीर क्रिकेट के कारण उन्हें जानते थे। अंगद के जरिए ही जहीर और सागरिका पहली बार एक दूसरे से मिले थे। जहीर पहली बार ही सागरिका को देखते ही पसंद करने लगे थे। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। इसके बाद से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।
Bruce Lee Death: ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई ब्रूस ली की मौत? 49 साल बाद सामने आई नई रिसर्च ने चौंकाया
युवराज-हेजल की शादी में रिलेशनशिप किया ऑफिशियल
दोनों काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। हालांकि सागरिका और जहीर के अफेयर के बारे में किसी को नहीं पता था, लेकिन युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। जिसके बाद हर किसी को उनके अफेयर के बारे में पता चला था। दुनिया को पता लगने के बाद भी दोनों के धर्मों के अलग होने के कारण इनका एक हो पाना बेहद मुश्लिक था। जहां जहीर खान मुस्लिम थे, वहीं सागरिका हिंदू राजघराने से ताल्लुक रखती थीं। ऐसे में दोनों को अपनी शादी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दोनों ने अपने-अपने परिवारों को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय पर पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर
जहीर ने परिवार को मनाने के लिए किया यह काम
आपको बता दें सागरिका के परिवार को जहीर पहले ही पसंद आ गए थे। जहीर में सबसे खास सागरिका के परिवालों को उनका बेहद ही अच्छी मराठी बोलना लगा था। उनके मराठी बोलने का अंदाज सागरिका की मां को काफी पसंद आया था। जहां सागरिका का परिवार जहीर के लिए हामी भर चुका था, वहीं क्रिकेटर को अभी भी अपने परिवार को मनाना था। जहीर खान के घरवाले एक अभिनेत्री को अपने परिवार की बहू बनाने के लिए बिल्कुल राजी नहीं थे। लेकिन जहीर की जिद्द को देखते हुए उनके सामने शर्त रखी गई थी कि वह पहले सागरिका की फिल्म देखेंगे फिर तय करेंगे कि क्या करना है क्या नहीं। फिल्म चक दे इंडिया देखने के बाद परिवार वालों ने तुरंत हां कर दी थी।
Vivaad Bollywood Ke: जब ऐश्वर्या की वजह से सलमान के निशाने पर आए विवेक ओबेरॉय, बर्बाद हो गया था एक्टर का करियर
ऐसे किया प्रपोज और फिर शादी
जहीर खान बेशक क्रिकेटर रहे हों लेकिन उनके प्रपोज करने अंदाज किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं था। सागरिका आईपीएल में जहीर खान को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर भी दिखती रहती थीं। ऐसे ही साल 2017 के एक आईपीएल मैच में वह जहीर को सपोर्ट करने के लिए आई हुईं थी। इसी दौरान जहीर खान ने सागरिका को प्रपोज किया था, जिसे देख अभिनेत्री काफी हैरान हर गई थीं। जहीर खान के अगले मैच में दो दिन का समय था, जिसकी वजह से कपल गोवा में सेलिब्रेट करने के लिए चला गया था। सागरिका और जहीर ने गोवा में ही लगाई कर ली थी। सगाई करने के बाद दोनों ने 23 नवंबर 2017 को शादी कोर्ट मैरिज कर ली थी।
Kartik Aaryan: जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, मां-पापा संग किए बप्पा के दर्शन