फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zahrah S Khan: सलमा आगा की बेटी ने बदली पहचान, अभिनय के बाद गायन में हाथ आजमाते ही मिला ये बड़ा मौका

Tue, 09 May 2023 08:47 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 May 2023 08:47 AM IST
विज्ञापन
Zahrah S Khan Salma Agha daughter changed her identity after acting she got a big chance in singing
जहरा एस खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाइजीरियाई संगीतकार रैपर रेमा 12 मई से भारत में 'रेमा कैलम डाउन इंडिया' की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेमा के लिए कॉस्टयूम डिजाइन किए हैं। वहीं, अभिनेत्री और गायिका जहरा एस खान 'रेमा कैलम डाउन इंडिया' में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में होगा।

Zahrah S Khan Salma Agha daughter changed her identity after acting she got a big chance in singing
रैपर रेमा, जहरा एस खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित संगीत कार्यक्रम 'रेमा कैलम डाउन इंडिया' टूर में मंच साझा करने के लिए अभिनेत्री और गायिका जहरा एस खान काफी उत्साहित हैं। जहरा एस खान  कहती हैं, 'मैं रेमा की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं, उनके शो में भाग लेना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। इस शो में अपने गाने के परफॉर्मेंस को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं।'
The Kerala Story: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

Zahrah S Khan Salma Agha daughter changed her identity after acting she got a big chance in singing
रैपर रेमा, जहरा एस खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाइजीरियाई संगीतकार रेमा अपने 'रेमा काम डाउन इंडिया' टूर के दौरान दिल्ली में 12 मई मुंबई में 13 मई और हैदराबाद में 14 मई को पहली बार परफॉर्म करने जा रहे हैं। रेमा का पूरा नाम डिवाइन इकुबोर हैं और उन्हें पेशेवर रूप से  रेमा के नाम से जाना जाता है । रेमो एक नाइजीरियाई गायक, गीतकार और रैपर हैं जिन्हे  'डुम्बी' गीत के जरिए अच्छी लोकप्रियता मिली थी। वह अपने हिट सिंगल 'काम डाउन' के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zahrah S Khan Salma Agha daughter changed her identity after acting she got a big chance in singing
जहरा एस खान - फोटो : social media

अभिनेत्री और गायिका जहरा एस खान बीते जमाने की अभिनेत्री गायिका सलमा आगा की बेटी हैं। उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म 'औरंगजेब' में साशा खान के नाम से की थी। वह हिंदी फिल्म 'देसी कट्टे' में भी बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। 'देसी कट्टे' व्यवसायिक रूप से कुछ खास सफल फिल्म नहीं थी। साशा आगा खान को ही अब जहरा एस खान के नाम से जाना जाता है।
Leo: विजय की 'लियो' को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में हुई 'दृश्यम 2' की इस एक्ट्रेस की एंट्री

विज्ञापन
Zahrah S Khan Salma Agha daughter changed her identity after acting she got a big chance in singing
जहरा एस खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में जहरा एस खान ने अक्षय कुमार, दिशा पटानी, मौनी रॉय और नोरा फतेही के साथ 'द एंटरटेनर्स' म्यूजिक कार्यक्रम में अमेरिका में भाग लिया था जिसमें उनके परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था। जहरा एस खान बतौर सिंगर 'बेल बॉटम', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी कई फिल्मों में गाने गा चुकी है। फिल्म 'जुग जुग जियो' के गीत 'पंजाबन' और फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के गीत 'कुसु कुसु' के जरिए भी उन्हें अच्छी पहचान मिली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed