फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सासू मां ने किया गौहर खान का परिवार में स्वागत, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मेरा प्यार और सपोर्ट आपके साथ है'

Fri, 06 Nov 2020 10:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 06 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Zaid darbar Mother Farzana Darbar Welcome Daughter in Law Gauhar Khan To The Family With Cute Photos
सास फरजाना दरबार के साथ गौहर खान - फोटो : Instagram: @farzana765

बॉलीवुड से लगातार इन दिनों खुशखबरियां आ रही हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल और नेहा कक्कड़ शादी के बंधन में बंधे हैं। इसके बाद अब मशहूर मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान ने भी अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। गौहर खान जल्द ही इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग निकाह करने जा रही हैं। वहीं अब गौहर की सासू मां ने उनका ससुराल में स्वागत किया है।

Zaid darbar Mother Farzana Darbar Welcome Daughter in Law Gauhar Khan To The Family With Cute Photos
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

कुछ दिन पहले ही गौहर खान ने अपनी और जैद की शादी का ऐलान किया है। तभी से दोनों काफी चर्चाओं में आ गए हैं। दोनों की तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। अब हाल ही में जैद दरबार की मां और गौहर की सास ने भी अपनी बहू को स्वीकार करते हुए उनका परिवार में बड़े ही प्यार से स्वागत किया है।

Zaid darbar Mother Farzana Darbar Welcome Daughter in Law Gauhar Khan To The Family With Cute Photos
सास फरजाना दरबार के साथ गौहर खान - फोटो : Instagram: @farzana765

जैद दरबार की मां फरजाना दरबार ने हाल ही में गौहर खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ फरजाना ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे परिवार में आपका स्वागत है। जैद और गौहर आपको बधाई हो। मेरा आशीर्वाद, प्यार और सपोर्ट आपके साथ है। खुश रहिए।'

View this post on Instagram

Welcome to our Family❤️🦋 Also congratulations to you too @zaid_darbar @gauaharkhan All my blessings, love & support is always with you’ll😇 Stay happy🌹

A post shared by Farzana (@farzana765) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaid darbar Mother Farzana Darbar Welcome Daughter in Law Gauhar Khan To The Family With Cute Photos
गौहर खान - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं गौहर ने भी अपनी सासू मां का इस प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया है। गौहर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। आप बेस्ट हो।' गौहर और फरजाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Zaid darbar Mother Farzana Darbar Welcome Daughter in Law Gauhar Khan To The Family With Cute Photos
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharKhan

बता दें कि हाल ही में गौहर ने जैद के साथ अपनी सगाई की तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। गौहर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन की जगह उसमें रिंग का इमोजी बनाया। जिससे साफ होता है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। गौरतलब है कि गौहर और जैद 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: खाना बनाने को लेकर घर में हुआ बवाल, नैना सिंह ने किया शार्दुल और राहुल के लिए खाना बनाने से इनकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed