{"_id":"635427a931ee2044bd28d7ed","slug":"zaira-wasim-birthday-know-about-her-life-unkonwn-facts-career-and-why-because-of-islam-she-left-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zaira Wasim: पहली ही फिल्म के लिए जायरा ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार, धर्म की खातिर सिने जगत से तोड़ा नाता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zaira Wasim: पहली ही फिल्म के लिए जायरा ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार, धर्म की खातिर सिने जगत से तोड़ा नाता
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने छोटे से करियर से घर-घर में पहचान बनाने वाली जायरा वसीम 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। जायरा ने बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म में इतनी धमाकेदार अदाकारी की थी, जिसके लिए अभिनेत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। हालांकि, चकाचौंध भरी इस दुनिया में वह सिर्फ तीन ही फिल्मों में अपनी अदाकारी का योगदान दे पाईं और उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज यानी 23 अक्तूबर को जायरा वसीम अपना 22वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं...
2 of 4
जायरा वसीम
- फोटो : social media
जायरा वसीम का जन्म साल 2000 में 23 अक्तूबर को कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। जायरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं की थी। बताया जाता है कि जायरा को स्कूल टाइम से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था। अपने इस शौक को आगे बढ़ाने के लिए जायरा ने हिंदी फिल्मों में आना तय किया था। हिंदी फिल्मों में अभिनय करने से पहले जायरा ने 2015 में माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल फोन और टाटा स्काई जैसे एड में काम किया था। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू आमिर खान की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' से किया था। इस फिल्म में जायरा ने छोटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों की खूब वाहवाही मिली थी। इसी फिल्म के लिए जायरा ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।
3 of 4
जायरा वसीम
- फोटो : social media
'दंगल' के सुपरहिट होने के बाद और अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने के बाद जायरा वसीम एक बार फिर आमिर खान के ही साथ फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत कुछ करते हुए दिखाया गया था, जिससे दर्शक इस कदर प्रभावित हुए कि वह जायरा की अदाकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। साल 2017 में आई 'सीक्रेट सुपरस्टार' के बाद जायरा को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद ही जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर दिया, जिससे हर किसी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जायरा वसीम
- फोटो : social media
मुस्लिम धर्म से आने वाली जायरा ने तकरीबन तीन साल पहले अपना फिल्मी सफर खत्म करने का एलान कर दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। इसकी एक बड़ी वजह उनके द्वारा लिखा गया सोशल मीडिया पोस्ट था, जिसमें वह बता रही थी कि कैसे बॉलीवुड में आने की वजह से वो अपने अल्लाह और इस्लाम से दूर हो गई हैं। जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उन्हें उनके ईमान से दूर कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा था कि अभिनेत्री बनने की वजह से वह इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। इस वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।