जायरा वसीम (Zaira Wasim) के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले के बाद हर तरफ सिर्फ उनका ही जिक्र है। चाहे सोशल मीडिया हो या फिर आम बातचीत हर कोई जायरा के फैसले को अपने पैमाने पर जज कर रहा है। खास बात यह है कि इसमें सिनेमाजगत के दिग्गज एक्टर्स भी शामिल हैं। कुछ एक्टर्स जायरा के लंबे चौड़े पोस्ट को पढ़ने के बाद इतने भड़क गए कि उन्होंने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। वहीं कुछ स्टार्स ने खुलकर समर्थन दिया। जानिए जायरा के इस पोस्ट पर अब तक कितने सेलिब्रिटी अपनी राय रख चुके हैं और किसने क्या कहा।
जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ते ही भड़क उठे ये 3 सेलिब्रिटीज, बाकी ने इस तरह किया सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीम शेख ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को ओपन लेटर लिखा कि 'डियर जायरा, आप मुझे नहीं जानती हैं, मैं ऐसा मानती हूं कि आप एक जबरदस्त एक्ट्रेस हैं। मुझे भरोसा है कि यह फैसला अच्छी तरह सोच-समझकर लिया गया है। मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री में कई मुस्लिम एक्टर्स ने बहुत अच्छा काम किया है और इस्लाम का भी पालन किया है। इसमें मधुबाला, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक का नाम शामिल है। आपका स्वागत है। मैं यह कामना करती हूं कि आप कई मुस्लिम लड़के और लड़कियों को भ्रमित न करें जो आपके प्रशंसक हैं और जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। युवाओं को कोई भी गलत सलाह एक गलत नतीजे तक ले जा सकती। आपको शुभकामनाएं प्रिय जायरा। आपके सभी सपने और इच्छाएं पूरे हों।'
सोनी राजदान (Soni Razdan) ने ट्वीट किया- 'मुझे उम्मीद है कि बड़े होकर जायरा को अहसास होगा कि जिसे आप दिल से चाहते हैं, भगवान भी आपके लिए वही चाहता है। एक्टिंग और क्रिएटिव आर्ट्स तो खुद अपने आपसे मिलने का तरीका है। इससे आप लोगों को अलग-अलग तरह के इमोशंस से मिलाते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन काम है। यह कहने के साथ-साथ मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मैं जायरा के फैसले का सम्मान करती हूं। जायरा आप अभी काफी छोटी हो और हो सकता है कि आप 4 साल के बाद कुछ अलग फील करो। जब भी आप वापस आओगी हम आपका खुले दिल से स्वागत करेंगे।'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा है कि, 'ये जायरा का फैसला नहीं हो सकता, उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। अगर उन्होंने धर्म के नाम पर ये फैसला लिया है तो शायद ये उनका फैसला नहीं हो सकता। मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि एक लड़की ने अपने सपनों को तोड़ दिया। भगवान ने उन्हें बहुत ही शानदार प्लेटफॉर्म दिया था। मैं एक एक्टिंग स्कूल चलाता हूं जहां बहुत लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं लेकिन उन्हें तो ये प्लेटफॉर्म मिल चुका था। उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। लेकिन ये उनकी जिंदगी है अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है तो उसका सम्मान करना जरूरी है। मेरे ख्याल से हम लोगों को उनको अकेला छोड़ देना चाहिए।'
नगमा ने लिखा- 'जायरा वसीम एक साहसी लड़की हैं जिन्होंने समाज में फैली रूढ़ियों को अपने काम के माध्यम से जवाब दिया है। हमें उसके साहस की सराहना करनी चाहिए और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहना चाहिए। जायरा आपके पास हमारा सपोर्ट है। आपने जो काम किया है हम उसके लिए आपसे प्यार करते हैं। आपको शुभकामनाएं और खुश रहिए।'