आमिर खान के साथ 'दंगल' सुपरहिट फिल्म करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला कर लिया है। जायरा ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 6 पन्ने की चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है।
जायरा वसीम ने इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्मी दुनिया, सोशल मीडिया पर कुछ ने किया सपोर्ट तो कुछ ने ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायरा ने जैसी ही बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा की सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच यह भी चर्चा है कि जायरा ने यह पोस्ट किसी दबाव में लिखा है। एक यूजर ने जायरा के फैसले पर लिखा- जायरा बेशक आपको कुछ दिन ट्रोल किया जाएगा लेकिन आपका फैसला आपके हित के लिए है। आप घबराएं नहीं।
Zaira kuch din trolling ka samna karna parega but your decision is your personal life related #ZairaWasim
#ZairaWasim it is her right to do what she likes. I support you Zaira
— Ali (@earlyriser10) June 30, 2019
बुरका पहन लो #ZairaWasim नहीं तो इस्लाम खतरे में पड़ जायेगा।
— RiSHIKANT SAYANK (@RISHIKANT_SAYNK) June 30, 2019
एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड कैसा है ये बात सब जानते है। आज कल घर से लेकर बाहर तक जितनी भी बुराई फैली हुई है उसमें बॉलीवुड का बड़ा अहम किरदार है। #ZairaWasim ने जो फैसला लिया है वो बिल्कुल सही लिया है और उस फैसले की वजह भी बताई है ये और बड़ी अहम बात है।
बॉलीवुड कैसा गलीज़ है ये बात सब जानते है पर सुविकार नहीं करना चाहते , आज कल घर से लेकर बाहर तक जितनी भी बुराई फैला हुई में उसमे बॉलीवुड का बड़ा अहम किरदार है ,#ZairaWasim ने जो फैसला लिया है वो बिल्कुल सही लिया है , और उस फैलसे की वजह भी बताई है ये और बड़ी अहम बात है ।
— SULTAN (कसाई) (@TwoOOTwo) June 30, 2019
Who are any of us to question @ZairaWasimmm’s choices? It’s her life to do with as she pleases. All I will do is wish her well & hope that what ever she does makes her happy.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) June 30, 2019