बॉलीवुड एक्टर जायरा वसीम छेड़छाड़ की घटना से उबरने की कोशिश करते हुए काम पर वापस लौट चुकी हैं। फिल्म 'दंगल' फेम जायरा वसीम मुंबई में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आई हैं। इस इवेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह कॉपर कलर की शर्ट और ब्लू कलर के प्लाजो में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन सूट-बूट में दिखे।
छेड़छाड़ की घटना के बाद इस एक्टर के साथ देखी गईं दंगल गर्ल 'जायरा वसीम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फ्लाइट में छेड़खानी का आरोप लगाया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए आपबीति शेयर करती नज रही हैं। जायरा के साथ बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई। जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें: गुस्साए सलमान ने सुशांत राजपूत को बुलाकर जमकर लताड़ा, कहा- सूरज से कायदे में रहना
जायरा ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'मेरी सीट पर हाथ रखने की जगह पर पीछे बैठे शख्स ने अपना पैर रखा हुआ था और पैर से मेरे कंधे और गर्दन के साथ छेड़छाड़ करता रहा। जब मैंने विरोध किया तो उसने एयर टर्ब्यूलेंस का बहाना बनाया, लेकिन कुछ देर बाद जब फिर से वही हरकत जारी रही तब मुझे यकीन हो गया कि ये जानबूझकर किया जा रहा है। मैं इस पूरे घटना का वीडियो बनाना चाहती थी लेकिन लाइट कम होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।'
जायरा ने एक फोटो क्लिक की है जिसमें शख्स का पैर दिख रहा है। जायरा ने बताया है कि वह विस्तारा एयरलाइंस से सफर कर रही थीं और शिकायत करने के बावजूद क्रू मेंबर ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा ने लिखा है कि शख्स उनके पीछे बैठकर अपने पैरों को उनकी गर्दन और पीठ पर लगा रहा था। जायरा ने जो वीडियो पोस्ट किया वह उन्होंने मुंबई पहुंचकर बनाया है।
पढ़ें: Trailer: '1920' के बाद '1921' लेकर आए विक्रम भट्ट, दर्शकों को डराएंगी सलमान की हीरोइन