{"_id":"5a2e82284f1c1b193e8b8046","slug":"lisa-haydon-has-taken-the-kim-kardashian-route-and-take-a-new-hair-color","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किम कार्दशियन की राह पर चली ये बॉलीवुड बाला, कराया ऐसा बदलाव पहचान नहीं पाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किम कार्दशियन की राह पर चली ये बॉलीवुड बाला, कराया ऐसा बदलाव पहचान नहीं पाएंगे आप
Tue, 12 Dec 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लीजा हेडन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वह सोशल मीडिया के न्यूज फीड में आपको रोज तो नजर नहीं आएंगी, लेकिन जब भी नजर आती है तो वह सुर्खियों में होती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, लीजा ने अपना हेयर कलर कराया है जिसकी तस्वीरें इस कदर चौंकाने वाली हैं कि आप उन्हें पहली नजर में शायद पहचान नहीं पाएंगे।
2 of 5
लीजा हेडन ने इस बार किम कार्दशियन की राह पर चलते हुए अपने बालों को ब्लीच करा लिया है। नया हेयर स्टाइल लीजा पर काफी जंच रहा है। उन्होंने इस बारे में बताया, 'मैं कुछ अलग करना चाहती थी- कुछ जो बहुत अलग हो। इसलिए मैं अपने बालों को ब्लीच करा लिया।'
3 of 5
फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थी और लीजा हेडन उनकी फिरंगी दोस्त, लेकिन लीजा का हालिया लुक उन्हें सच में एक फिरंगी बनाता है। बता दें कि हाल में ही लीजा ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम जैक लालवानी है। कुछ दिनों पहले लीजा और उनके पति डीनो लालवानी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी।
पढ़ें: बिकनी में सेलीब्रेट की एक्ट्रेस लीजा हेडन ने शादी की पहली सालगिरह, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं बीतें दिनों लीजा ने अपने बेटे के साथ एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में लीजा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने एक प्यारा सा फोरल टॉप पहन रखा है। इस तस्वीर में लीजा के साथ उनका बेटा जैक भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
लीजा हेडन
हाल में ही लीजा की उनके पति और बेटे के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलीब्रेट कर रही थीं। मलेशिया के लैंगकॉवी में बिकनी पहनी लीजा बेहद हॉट नजर आ रही थीं। उन्होंने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस पहले उन्होंने अपने बेटे के साथ नहाते हुए फोटो शेयर की थी।
पढ़ें: मैगजीन के कवर पेज पर छाएगा बेटा, मां लीजा शेयर कर चुकी हैं संग नहाते हुए तस्वीर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।