सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने को तैयार है। फिल्म इस महीने की 22 तारीख को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से पहले इसकी इमोजी रिलीज की गई है। जिसमें सलमान खान अपने पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं।
फिल्म से 10 दिन पहले सामने आया सलमान का नया अवतार, कहा- स्वागत नहीं करोगे हमारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का दूसरा गाना 'दिल दिया गल्ला' बिग बॉस 11 के मंच पर हाल में ही रिलीज किया गया। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें सलमान और कटरीना के बीच खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिल रही है।
#TigerZindaHai @Twitter Emoji is here! #SwagSeSwagat nahin karoge? | @TwitterIndia pic.twitter.com/vt3ZnMgqLz
सलमान और कटरीना की इस केमेस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 'दिल दिया गल्ला' गाने को आतिफ असलम ने गाया है और विशाल-शेखर ने म्यूजिक दिया है। गाने के राइटर हैं इरशाद कामिल और वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
पढ़ें: सलमान नहीं तो इन्हें डेट कर रहीं कटरीना, बहन अर्पिता ने किया खुलासा, यकीं न हो तो देखो ये VIDEO
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने 'स्वैग से स्वागत' ने रिलीज के 24 घंटों के भीतर यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया वीडियो सॉन्ग बन गया था। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक 53 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है।
गौरतलब है कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों 5 साल बाद इस फिल्म के जरिए एक साथ बड़े पर्दे पर साथ लौट रहे हैं।
पढ़ें: 'कंमाडो' फेम विद्युत जामवाल को थाईलैंड में मिला सरप्राइज, सेट पर ऐसे मनाया जन्मदिन