{"_id":"5d1acbbc8ebc3e3c671b41a0","slug":"zaira-wasim-troll-for-her-clarification-tweet-about-quit-bollywood-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अकाउंट हैक होने की सफाई देने पर ट्रोल हुईं जायरा वसीम, यूजर्स बोले- 'अब सोशल मीडिया भी छोड़ दो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अकाउंट हैक होने की सफाई देने पर ट्रोल हुईं जायरा वसीम, यूजर्स बोले- 'अब सोशल मीडिया भी छोड़ दो'
Tue, 02 Jul 2019 11:56 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
zaira wasim
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायरा वसीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी है । इसको लेकर वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी जायरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं जायरा के मैनेजर का कहना था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है । ये पोस्ट उन्होंने नहीं लिखी है । फिर जायरा ने एक और पोस्ट कर सफाई दी । उन्होंने लिखा, 'मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ था। मैं खुद अपना अकाउंट देखती हूं। कृपा करके बाकी बातों को शेयर करने और उन पर यकीन करने से बचें।'
zaira wasim
जायरा अपने सफाई देने वाले पोस्ट को लेकर भी ट्रोल हो गईं । एक यूजर ने लिखा, 'इस्लाम धर्म में ट्विटर भी गलत है । आप बुरका पहन कर घर बैठो।' एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सोशल मीडिया भी इस्लाम में गलत है। इससे भी दूर हो जाओ जल्दी।' एक ने लिखा, 'किसे तुम्हारी परवाह है?कोई तुम्हारे लिए रोने वाला नहीं है, न किसी को खुशी होने वाली है।'
This to clarify that none of my social media accounts were or are hacked and are being handled by me personally. Kindly refrain from believing or sharing claims that state otherwise! Thanks.
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) July 1, 2019
Zaira Wasim
- फोटो : Twitter
जायरा का ये पोस्ट सैकड़ों नेगेटिव कमेंट से भर गया । बता दें कि जायरा के मैनेजर तुहिन ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट कम्प्रोमाइज हुए हैं। उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखी । फिर मीडिया से बातचीत में जायरा वसीम ने खुद पुष्टि की कि बॉलीवुड छोड़ने वाले पोस्ट उन्होंने ही लिखे हैं। साथ ही इसको लेकर जायरा ने पोस्ट भी किया ।
Twitter bhi to Islam se dur le ja raha hai, bhai aapko hacking aati hai to iska account deactivate karo jaldi aur iski maddat karo..😆🙏
— Suraj Singh (@itsmylifeshenza) July 1, 2019
Attention mil gaya ab movie b mil jayegi?
— Mask (@Mr_LoLwa) July 1, 2019
जब एक बेगुनाह की ज़िंदगी बर्बाद कर दी पब्लिसिटी के लिए तब अल्लाह याद नहीं आया इसको । नौटंकी है यह
— Avi (@avivific) July 1, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
zaira wasim
जायरा के इस फैसले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जायरा की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है जो अब उनकी आखिरी फिल्म कहलाएगी । इसकी शूटिंग उन्होंने कुछ दिन पहले ही खत्म की है । इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने जायरा का सपोर्ट किया है । उन्होंने कहा, 'जायरा बहुत अच्छी कलाकार हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि उसने हमारी फिल्म में आयशा चौधरी का रोल निभाया । पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान वो बहुत प्रोफेशनल रही । इंडस्ट्री छोड़ने का ये उसका फैसला है । उसने बहुत सोचा-समझा होगा । हम हर कदम पर उसके साथ हैं ।'
विज्ञापन
zaira wasim
- फोटो : instagram
जायरा की बात करें तो उनके इस फैसले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाराजगी जताई थी। हालांकि बाद में उन्हें पछतावा हुआ और उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया । रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा था, 'कोई फर्क नहीं पड़ता, जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है और वो इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं । उन्हें यहां क्या-कुछ मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।'