Laxman Utekar: 'एक पर एक फ्री' ऑफर की वजह से चल रही 'जरा हटके जरा बचके'? निर्देशक ने जवाब से की सबकी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता लक्ष्मण उतेकर का कहना है कि विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने इंडस्ट्री को इस हद तक चौंका दिया है कि इसकी उल्लेखनीय सफलता की कहानी को देखते हुए अधिकांश लोग 'चुप' हैं। केवल 15 दिनों के प्रचार के बाद 2 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने ट्रेड को चौंका दिया। फिल्म ने पांच दिनों में कुल 30.60 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है। हालांकि, ऐसा लगता है कि फिल्म को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है और इसे स्वीकृति मिल गई है, लेकिन एक लोगों का एक ग्रुप ऐसा भी था, जिसने पहले वीकएंड में बिके टिकटों पर 'वन प्लस वन' ऑफर होने का आरोप लगाया।
निर्देशक आगे बोले, 'पूरी इंडस्ट्री सोच रही थी, 15 दिनों में भी क्या होगा? वे रिलीज कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डेट्स मिल गई हैं। अब सबके मुंह चुप हो गए। सीरियसली, इसके लिए आपका शुक्रिया सर, क्योंकि आपने ऐसे समय में दर्शकों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, जब लोग सोच रहे थे कि केवल बड़ी फिल्में ही चलेंगी। आपने साबित कर दिया है कि अच्छी सामग्री भी काम कर सकती है।' फिल्म निर्माता ने कहा कि जरा हटके जरा बचके की सफलता इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव है, जो आज हर कोई चुप है क्योंकि कोई नहीं जानता कि क्या हो रहा है।'
लक्ष्मण उतेकर बोले, 'वे लोग कह रहे हैं, टिकट पर एक खरीदो एक मुफ्त ऑफर की वजह से फिल्म चल रही है। एक कुत्ता भी नहीं खरीदेगा, अगर प्रोडक्ट अच्छा न हो। यदि कोई प्रोडक्ट अच्छा है, भले ही वह मुफ्त न हो, तो लोग खरीद लेंगे। हमने अच्छी फिल्म बनाई है। फिल्म को दर्शकों तक ले जाने के लिए डीनो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।' फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्की कौशल और सारा अली खान हैं।
Zara Hatke Zara Bachke: दो घंटे देरी से पहुंचे से विक्की कौशल, सक्सेस पार्टी कैंसिल हुई तो पहुंचे ये करने