फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी इस एक्ट्रेस को देख राज कपूर ने कहा था- 'नहीं बन सकती हीरोइन', फिर जीता था अवॉर्ड

Tue, 17 Jul 2018 10:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
zarina wahab birthday special story life facts

70 और 80 के दशक की एक्ट्रेस जरीना वहाब बॉलीवुड में 'चितचोर' और 'गोपाल कृष्ण' जैसी फिल्मों में यादगार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। जरीना का जन्म 17 जुलाई 1959 को आंध्र प्रदेश के विशाखाट्टनम में हुआ था। जरीना के फिल्मों में आने की कहानी काफी इंटरेस्टिंग हैं। आगे की स्लाइड में उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे ही कुछ किस्से हैं।

zarina wahab birthday special story life facts

जरीना वहाब ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का विज्ञापन देखा और एडमिशन के लिए आवेदन किया। जरीना का एडमिशन भी हो गया जिससे उनकी राह बॉलीवुड के लिए आसान हो गई हालांकि उस दौर में हीरोइन का गोरा होना पहली अनिवार्य शर्त होती थी। सांवले रंग की वजह से जरीना को कई जगह रिजेक्ट भी कर दिया गया था।

zarina wahab birthday special story life facts

कहा जाता है जरीना वहाब फिल्म में रोल के लिए एक बार राज कपूर से भी मिलने गईं लेकिन राज कपूर ने जरीना को देखकर कह दिया था कि वो कभी हीरोइन नहीं बन सकती हैं। डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म 'गुड़्डी' के लिए जरीना को लेना चाहते थे क्योंकि जरीना में वो सारी खूबियां थीं जो उस रोल के लिए चाहिए था लेकिन आखिरी वक्त में यह रोल जया बच्चन को मिल गया। प्रतिभा होते हुए भी काम नहीं मिलने से जरीना काफी निराश हो चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
zarina wahab birthday special story life facts

आखिरकार जरीना को पता चला कि देव आनंद अपनी नई फिल्म 'इश्क, इश्क, इश्क' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। बस फिर क्या था वो सीधे महबूब स्टूडियो पहुंचीं और ऑडीशन दिया। फिल्म में जरीना को जीनत अमान की बहन का रोल मिला था हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। जरीना को राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' से पहचान मिली। इसके बाद वो 'घरौंदा', 'अनपढ़', 'सावन को आने दो', 'नैया', 'सितारा', 'तड़प' जैसी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहीं। 

विज्ञापन
zarina wahab birthday special story life facts

फिल्म 'कलंक का टीका' के सेट पर साल 1986 में जरीना की मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई थी। पहली ही मुलाकात से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और 20 दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली। शादी के वक्त कईयों ने ये कहा कि यह शादी ज्यादा दिनों तक टिकेगी नहीं लेकिन जरीना ने अपने परिवार को बखूबी संभाला। जरीना और आदित्य पंचोली के दो बच्चे हैं, सना और सूरज। जो कि फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करते हुए दिखाई देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed