फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले इतने मोटे और अब ऐसे दिखते हैं ये 10 सेलिब्रिटी, अंबानी के बेटे को तो पहचानना भी मुश्किल

Mon, 13 May 2019 06:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 May 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
zarine khan and these celebrities weight loss transformation
arjun kapoor, zarine khan, anant ambani - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का जन्म 14 मई को मुंबई में हुआ था। जरीन ने सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था। आज भले ही जरीन खान स्लिम लुक में दिखती हैं लेकिन स्कूल-कॉलेज के दिनों में उनका वजन करीब 100 किलो से ज्यादा था। असल में स्कूल के दिनों में वो काफी जंकफूड खाया करती थीं। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने वजन कम करने के लिए खूब मेहनत की। नतीजा रहा कि आज वो बिल्कुल फिट दिखती हैं। केवल जरीन ही नहीं ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने खुद को 'फैट से फिट' में कन्वर्ट कर लिया।

zarine khan and these celebrities weight loss transformation
sonam kapoor - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं सोनम कपूर की। स्टाइल आइकल सोनम कपूर का वजन फिल्मों में आने से पहले 86 किलो था। सावरियां साइन करने के बाद उन्होंने 30 किलो वजन कम किया। एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया कि 'मां की मदद से मुझे वजन कम करने में मदद मिली। चॉकलेट, आइसक्रीम और फ्राइड चीजों से मैंने खुद को पूरी तरह दूर कर लिया।

zarine khan and these celebrities weight loss transformation
bhumi pednekar - फोटो : file photo

फिल्म दम लगाके हईशा से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के पहले और अब के लुक में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 27 किलो वजन घटाया। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था।

विज्ञापन
विज्ञापन
zarine khan and these celebrities weight loss transformation
Satish Kaushik

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब पब्लिकली दिखे तो उन्हें हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया। 

विज्ञापन
zarine khan and these celebrities weight loss transformation
Parineeti Chopra - फोटो : social media

परिणीति चोपड़ा ने तो अपने वजन बढ़ने की वजह से लंबे समय तक फिल्मों से किनारा कर लिया था। उन्होंने करीब 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था। जब वह  25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed