फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर, शाहरुख, सलमान को छोड़ बॉलीवुड के इन खानों का हुआ बेड़ा गर्क, नहीं दे पाए एक भी हिट

Thu, 05 Jul 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
zayed khan birthday special here is flop khans of bollywood

बॉलीवुड में तीन खान ऐसे हैं जिनके बिना ऐसा लगता है पूरी इंडस्ट्री ही अधूरी है। जी हां, केवल शाहरुख, सलमान और आमिर की फिल्मों से ही बॉलीवुड को कई सौ करोड़ की कमाई होती है। एक ओर जहां ये खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान।  एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'वादा', 'दस', 'शादी नं. वन', 'कैश', 'स्पीड', 'तेज' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।

zayed khan birthday special here is flop khans of bollywood

फरदीन खान का भी फिल्मी करियर फ्लॉप रहा है। उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया', 'हम हो गए आपके', 'खुशी' (2002), 'देव' (2004), 'प्यारे मोहन' (2005), 'लाइफ पार्टनर' (2009) सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की भी कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।

zayed khan birthday special here is flop khans of bollywood

आमिर खान के भांजे इमरान खान की बतौर एक्टर पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्में कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्होंने 'किडनैप', 'लक', 'ब्रेक के बाद', 'एक मैं और एक तू', 'गोरी तेरे प्यार में' सहित कई फिल्मों में काम किया है। इमरान खान आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
zayed khan birthday special here is flop khans of bollywood

एक्टर दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान को आपने टीवी सीरियल 'उतरन' में देखा होगा। फिल्मी करियर फ्लॉप रहने के बाद अयूब ने टीवी का रुख किया। उन्होंने 1992 में फिल्म 'माशूक' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'मेरी आन', 'सलामी',' खिलौना', 'मेला' जैसी कई फिल्में की लेकिन करियर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सका। 

विज्ञापन
zayed khan birthday special here is flop khans of bollywood

साहिल खान ने बतौर एक्टर 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'एक्सक्यूज मी', 'यही है जिंदगी', 'डबल क्रॉस', 'अलादीन', 'रामा द सेवियर' जैसी फिल्में की लेकिन एक भी फिल्म ऐसी नहीं रही जिसकी वजह से साहिल को याद रखा जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed