फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zayed Khan: बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार जायद खान, इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर फैंस को दी खुशखबरी

Wed, 22 Mar 2023 08:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Mar 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Zayed Khan Completed 20 years in Bollywood Actor Gave Update on His New Movie in Social Media
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता जायद खान ने बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए हैं। अपने करियर में वह मैं हूं ना, दस, युवराज जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे। इस खास दिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने साल 2003 में ईशा देओल के साथ चुरा लिया है तुमने से अपनी शुरुआत की थी।


Arjun Rampal: 'धाकड़' के फ्लॉप होने के एक साल बाद छलका अर्जुन रामपाल का दर्द, कह डाली यह बड़ी बात

Zayed Khan Completed 20 years in Bollywood Actor Gave Update on His New Movie in Social Media
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने बुधवार को अपने एक फोटोशूट से कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में उन्हें स्टाइलिश लुक देने के लिए बहन सुजैन खान का शुक्रिया अदा किया। तस्वीरों में अभिनेता को सफेद रंग की बनियान और कार्गो पैंट पहने देखा जा सकता हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट भी जाहिर किया। 
Kantara 2: उगादी पर 'कांतारा 2' को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, मेकर्स ने फिल्म पर दिया यह बड़ा अपडेट

Zayed Khan Completed 20 years in Bollywood Actor Gave Update on His New Movie in Social Media
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "हैलो! आपके प्यार और समर्थन के की वजह से इंडस्ट्री में मेरे 20 साल पूरे हो गए हैं। एक बार फिर मैं आप लोगों को यह बताने के लिए उत्साहित हूं कि मेरी नई फिल्म आने वाली है और मैं आप लोगों के साथ खबर को साझा करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। अगले 20 साल शानदार होंगे।"
Fahmaan Sumbul: क्या फहमान के शो की गिरती टीआरपी को मिलेगा सुंबुल का सहारा? अभिनेता ने खुद उठाया राज से पर्दा

View this post on Instagram

A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Zayed Khan Completed 20 years in Bollywood Actor Gave Update on His New Movie in Social Media
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के तुरंत बाद उनकी सह कलाकार रहीं ईशा देओल ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। वहीं, फैंस के भी इस पोस्ट पर रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भाई आपमें सबसे बड़ा सुपरस्टार बनने की क्षमता है। अभी देर नहीं हुई है। बस फिल्मों में आना शुरू कर दीजिए, बाकी लोग संभाल लेंगे।'' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "मुझे अभी भी याद है चुरा लिया है तुमने, कितने चार्मिंग थे आप! फिल्म के लिए शुभकामनाएं जेड। अभी आपका बेस्ट आना बाकी है।''
Aasif Sheikh: 'शो छोड़कर जाने से नहीं पड़ता फर्क, कंटेट ही किंग है', 'विभूति जी' ने बताई कड़वी सच्चाई

विज्ञापन
Zayed Khan Completed 20 years in Bollywood Actor Gave Update on His New Movie in Social Media
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जायद खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म शराफत गई तेल लेने देखा गया था। यह एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म थी। हालांकि, यह फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता नहीं चला। इसके अलावा वह टीवी में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हासिल नाम के सीरियल में वह साल 2017-18 में नजर आए थे।
Ravi Dubey: हाय रामा ये क्या हो गया! रवि दुबे की ये हालत देख कर पहचान नहीं पाएंगे आप, फोटो देख चौंके फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed