{"_id":"5e6c92f08ebc3ea7d36fee1b","slug":"zee-cine-awards-2020-hrithik-roshan-ranveer-singh-sara-ali-khan-exclusive-inside-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जी सिने अवार्ड्स में ऋतिक, रणवीर, सारा ने दिखाए जलवे, देखिए समारोह के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जी सिने अवार्ड्स में ऋतिक, रणवीर, सारा ने दिखाए जलवे, देखिए समारोह के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के भारत में फैलते असर के चलते इस साल मध्य प्रदेश में प्रस्तावित आइफा अवार्ड्स भले स्थगित हो गए हों, लेकिन यहां मुंबई में जी सिने अवार्ड्स की शाम सितारों से खूब रौशन रही। सावधानी के लिहाज से इस साल दर्शकों को इस शो में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। चारों तरफ से बंद आयोजन स्थल में हुए इन अवार्ड्स में ऋतिक रोशन ने सिनेमा में अपने 20 साल पूरे होना का जश्न पूरी धूमधाम से मनाया।
2 of 4
अमर उजाला मुंबई
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ऋतिक रोशन ने धमाकेदार एंट्री के साथ अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की। पुरस्कार आयोजकों ने पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर की तर्ज पर उनकी एंट्री की योजना बनाई। वह सीधे आसमान से मंच पर उतरे। ऋतिक के साथ 40 बच्चों की एक टोली ने भी स्टेज पर खूब धमाल मचाया। ऋतिक ने इस दौरान घुंघरू, सेनोरिटा, धूम मचा ले, जय जय शिव शंकर, एक पल का जीना, तू तू मेरी और कहो ना प्यार है जैसे हिट गानों पर अपना डांस दिखाकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मोहित कर लिया।
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
किसी पुरस्कार समारोह में मंच पर सारा अली खान ने अपनी पहली पेशकश जी सिने अवार्ड्स में दी। उन्होंने अपनी ये खास पेशकश उन सारी दमदार महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने हिंदी सिनेमा में ग्लैमर को चार चांद लगा दिए। सारा अली खान ने जी सिने अवार्ड्स के दौरान एक कैबरे एक्ट किया जिसमें वह हिंदी सिनेमा के कुछ सुपरहिट कैबरे गानों पर परफॉर्म करती नजर आईं। जी सिने अवार्ड्स के दौरान हीरो नंबर वन रणवीर सिंह ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनन्या, रणवीर, सिद्धाथ
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रणवीर सिंह यहां शम्मी कपूर से लेकर जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के गानों पर खास तैयारी करके आए थे और हिंदी सिनेमा के इन डांसिंग सुपरस्टार्स के गानों पर नाचते हुए रणवीर ने पूरी महफिल लूट ली। जी सिने पुरस्कारों में इनके अलावा आयुष्मान खुराना, कृति सैनन, तारा सुतारिया, सिद्धांत चतुर्वेदी, कार्तिक आर्यन, उर्वशी रौतेला औऱ राकुल प्रीत सिंह ने भी जलवे बिखेरे। जी सिने अवार्ड्स का प्रसारण जी सिनेमा और जी टीवी चैनलों पर 28 मार्च की शाम साढ़े सात बजे से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।